Homeदेश-समाजPM मोदी के नाम से 'लैपटॉप योजना' चलाने वाला निकला IITian, हुआ गिरफ्तार

PM मोदी के नाम से ‘लैपटॉप योजना’ चलाने वाला निकला IITian, हुआ गिरफ्तार

लैपटॉप वाले संदेशों में मेक इन इंडिया का लोगो और प्रधानमंत्री की फोटो भी होती थी ताकि संदेश की प्रमाणिकता पर संदेह न हो।

पुलिस ने राजस्थान से 23 वर्षीय राकेश जांगिड़ नाम के एक आईआईटी ग्रेजुएट युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर आरोप है कि वो नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाकर एक फर्जी वेबसाइट चलाता था। साथ ही व्हॉट्सएप के जरिए लोगों को बताता था कि मोदी सरकार के दोबारा सत्ता में आने के बाद एक नई योजना आई है, जिसमें फ्री लैपटॉप बाँटे जाएँगे।

राकेश इन संदेशों में मेक इन इंडिया का लोगो और प्रधानमंत्री की फोटो भी भेजता था, ताकि संदेश की प्रमाणिकता पर संदेह न हो। आरोपित लोगों से इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहता था, जिससे साइट पर अधिक से अधिक ट्रैफिक आ सके।

23 साल का राकेश राजस्थान में नागौर जिले के पुंदलोता का निवासी है। 2019 में IIT दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद आरोपित अपनी फर्जी वेबसाइट (www.modi-laptop.wishguruji.com) के जरिए लोगों को हैदराबाद में नौकरी का ऑफर देकर ठगता था। जाँच के मुताबिक पिछले 2 दिन में इस फर्जीवाड़े के चलते उसकी वेबसाइट पर 15 लाख से अधिक लोगों ने नौकरी के लिए पंजीकरण किया है।

दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक साइबर क्राइम ब्राँच के वरिष्ठ अधिकारी ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी का कहना है कि संजय बड़ी होशियारी से गूगल एडसेंस का प्रयोग करता था। फिलहाल इस बात की जाँच चल रही है कि इस आईआईटी की पढ़ाई किए युवक ने और किन-किन योजनाओं के नाम पर फर्जीवाड़ा किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -