Homeदेश-समाजइरशाद, जावेद, शाहरुख़ व अन्य ने युवती का अपहरण कर किया Gang Rape, जंगल...

इरशाद, जावेद, शाहरुख़ व अन्य ने युवती का अपहरण कर किया Gang Rape, जंगल में छोड़ा

युवक ने अपनी शिकायत में कहा कि उसकी भाभी और भांजी जंगल में शौच करने के लिए जा रहे थे, तभी गाँव में ही रहने वाले आरोपितों ने उसकी भांजी का अपहरण कर लिया।

राजस्थान के भरतपुर जिले से आई खबर के मुताबिक, एक युवती का सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। यह घटना सिकरी क्षेत्र में स्थित रुस्तमपुर गाँव की है। दैनिक भास्कर में प्रकाशित ख़बर के मुताबिक, सात युवकों ने ननिहाल में रह रही युवती के साथ पहले तो गैंगरेप किया और फिर उसे जंगल में छोड़ कर भाग निकले।

स्थानीय समाचारपत्र में छपी ख़बर

इस घटना में आरोपितों के नाम हैं- शाहरुख, जावेद, ताहिर, मोहम्मद अली, सालिम, निसार, इरशाद इत्यादि। इन लोगों के ख़िलाफ़ एक युवक ने मामला दर्ज कराया। उक्त युवक ने अपनी शिकायत में कहा कि उसकी भाभी और भांजी जंगल में शौच करने के लिए जा रहे थे, तभी गाँव में ही रहने वाले आरोपितों ने उसकी भांजी का अपहरण कर लिया। कानून से बेख़ौफ़ आरोपितों ने अपहरण के लिए बोलेरो गाड़ी का इस्तेमाल किया।

यह घटना बुधवार (जून 5, 2019) को सुबह 9 बजे की है। इसके एक दिन बाद दर्द से कराहती युवती ने किसी से फोन माँग कर अपने मामा को कॉल किया और आपबीती सुनाई। जब वे उसकी बताई जगह पर पहुँचे तो पता चला कि आरोपित पीड़िता को घायल अवस्था में जंगल में ही छोड़ कर चले गए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बंगाल के आदिनाथ मंदिर को वापस पाने में जुटे सनातनी, इस्लामी आक्रांताओं ने कब्जा कर बना दी थी अदीना मस्जिद: जानिए कब से चल...

बंगाल की अदीना 'मस्जिद' के पास हिंदू संगठन ने पूजा-पाठ शुरू कर दी। हिंदुओं ने कहा कि यह ऐतिहासिक ढाँचा एक प्राचीन हिंदू मंदिर तोड़कर बनाया गया है।

जहाँ युवा, वहाँ PM मोदी… एक ही Reel से बना डाला रिकॉर्ड: मंत्रियों को संदेश- अब Insta करें इस्तेमाल, जानें- कैसे ‘फोटो शेयरिंग ऐप’...

इंस्टाग्राम युवाओं का सबसे पसंदीदा ठिकाना है। PM मोदी ने अपनी आवाज युवाओं तक इसके जरिए पहुँचाई। सभी मंत्रियों को भी यूज करने का निर्देश दिया।
- विज्ञापन -