Homeदेश-समाजतंबाकू चबाते हुए कोर्ट में गवाही देने पर ₹100 का जुर्माना, मुंबई का मामला

तंबाकू चबाते हुए कोर्ट में गवाही देने पर ₹100 का जुर्माना, मुंबई का मामला

कोर्ट के आपत्ति जताने पर अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि गवाह गरीब परिवार से है और कोर्ट की कार्यवाही से भलीभाँति वाकिफ नहीं है।

कोर्ट की कार्यवाही के दौरान तंबाकू चबाना एक गवाह को महँगा पड़ गया। कोर्ट ने उस पर 100 रुपए का जुर्माना लगाया है। मामला मुंबई का है। मुंबई की एक कोर्ट में वकील शाहिद आजमी की हत्या मामले में सुनवाई चल रही थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले में गवाही देने के लिए गवाह जब कोर्ट पहुँचा तो उसके मुँह में तंबाकू भरा हुआ था। वह तंबाकू चबाते हुए गवाही दे रहा था। मुँह में तंबाकू होने की वजह से उसकी बातें साफ तौर पर समझ नहीं आ रही थीं। इस पर कोर्ट ने आपत्ति जताई और 100 रुपए का जुर्माना लगा दिया।

कोर्ट के आपत्ति जताने पर अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि गवाह गरीब परिवार से है और कोर्ट की कार्यवाही से भलीभाँति वाकिफ नहीं है। हालाँकि, कोर्ट अभियोजन पक्ष के इस तर्क से संतुष्ट नहीं हुआ और कहा कि ऐसा लगता है कि उसे अदालती प्रक्रिया से कोई सरोकार नहीं है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

नाबालिग हिंदू बच्ची को घर से भगा ले गया जुनैद, अब्बा-अम्मी भी दे रहे साथ: ऑपइंडिया से पीड़ित पिता बोले- तस्करी कर देगा, गोपालगंज...

गोपालगंज से जुनैद अंसारी ने हिंदू नाबालिग का अपहरण किया। ऑपइंडिया से बातचीत में पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी का अभी तक पता नहीं चला।

जहाँ पानी की हर बूँद कीमती, वहाँ मंदिर की नींव में डलवाया गया 40000 किलो घी: जानिए बीकानेर के भंडासर जैन मंदिर का रहस्य,...

राजस्थान के बीकानेर स्थित भांडाशाह जैन मंदिर की अनोखी कहानी, जहाँ 40 हजार किलो घी की नींव, अद्भुत वास्तुकला और रहस्य आज भी आकर्षित करते हैं।
- विज्ञापन -