Thursday, May 2, 2024
Homeदेश-समाजमुख्तार अंसारी के एक और सहयोगी के अवैध कब्जे पर चला योगी सरकार का...

मुख्तार अंसारी के एक और सहयोगी के अवैध कब्जे पर चला योगी सरकार का बुलडोजर, सरकारी जमीन से हुआ बेदखल

महेंद्र को चेतावनी दी गई कि अगर सरकारी भूमि पर किसी के द्वारा भी अवैध कब्जा किया जाता है, तो सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मऊ में पिछले कुछ दिनों से माफिया मुख्तार अंसारी के गैंग पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार (7 दिसंबर 2021) को भीटी बाजार में यूपी जिला प्रशासन ने मुख्तार के करीबी महेन्द्र सिंह के अवैध कब्जे पर कार्रवाई की।

राजस्व विभाग की सूचना के अनुसार, महेंद्र सिंह ने भीटी बाजार में अवैध रूप से सरकारी जगह (गाटा संख्या 985 रकबा 20 वर्ग मीटर अनुमानित लागत 10 लाख रुपए) पर कब्जा किया था, जिसे तहसीलदार सदर द्वारा बेदखल किया जा चुका था। प्रशासन द्वारा सरकारी नाली से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया और साथ ही तहसीलदार द्वारा आरोपित से 1000 रुपए दंड शुल्क के तौर पर तत्काल जमा कराए। इसके बाद महेंद्र को चेतावनी दी गई कि अगर सरकारी भूमि पर किसी के द्वारा भी अवैध कब्जा किया जाता है, तो सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

इससे पहले भी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलवाया है। उत्तर प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ जारी अभियान के तहत 25 सितंबर 2021 को मऊ जिला प्रशासन ने गैंगस्टर विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी कोयला माफिया एवं त्रिदेव कंस्ट्रक्शन के मालिक उमेश सिंह का भीटी में 10 करोड़ रुपए की लागत से बना चार मंजिला मकान बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया था। उमेश सिंह, मुन्ना सिंह हत्याकांड का आरोपित है। मऊ प्रशासन इससे पहले भी कई मौके पर उमेश की करोड़ो रुपए की संपत्ति को सीज कर जब्त कर चुका है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बंगाल, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु…. हर जगह OBC का हक मार रहे मुस्लिम, यूँ ही PM मोदी को नहीं कहना पड़ा- मेरे जीते जी...

पीएम मोदी ने कहा कि वे जब तक जिंदा हैं, तब तक देश में धर्म के आधार पर आरक्षण लागू नहीं होने देंगे। हालाँकि, कुछ राज्यों में मुस्लिम आरक्षण है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन: हनुमानगढ़ी में आशीर्वाद लेने के बाद सरयू घाट पर सांध्य आरती में भी हुईं...

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुँची। राष्ट्रपति ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन किए। वहाँ पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रामलला के दर्शन करने पहुंचीं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -