Homeदेश-समाजकर्नाटक में कई हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियों के टुकड़े करने वाला गिरफ्तार: पुलिस ने...

कर्नाटक में कई हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियों के टुकड़े करने वाला गिरफ्तार: पुलिस ने आरोपित की पहचान छिपाई, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला

इस साल अप्रैल में कर्नाटक के मंगलुरु में स्वामी कोरगज्जा, जिन्हें भगवान शिव का अवतार माना जाता है, के मंदिर में कंडोम डालने के जुर्म में रहीम (32) और तौफीक (35) को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों ने मंदिर की दान पेटी में पेशाब करने की बात भी कबूल की थी।

हाल ही में कर्नाटक पुलिस हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों को तोड़ने वाले शख्स पर शिकंजा कसने में कामयाब रही। कर्नाटक (Karnataka) पुलिस (Police) ने 10 दिसंबर को केआर नगर के पास सालीग्राम गाँव से मूर्तियों को तोड़ने वाले शख्स को गिरफ्तार किया था। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों को इसलिए तोड़ रहा था, क्योंकि उसे लग रहा था कि पत्थर की मूर्तियों की पूजा करके लोगों को मूर्ख बनाया जा रहा है और उन्हें धोखा दिया जा रहा है। पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आरोपित की पहचान को गुप्त रखा है।

भेर्या गाँव (Bherya village) स्थित श्री सिद्धलिंगेश्वर और महादेश्वर मंदिर (Male Mahadeshwar Temple) में तोड़-फोड़ कर आरोपित ने ‘शिवलिंग’ को भी खंडित कर दिया था। इसी 7 दिसंबर को हुई इस घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी।

एक रिपोर्ट के अनुसार, जिला अधीक्षक आर. चेतन ने घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस उपाधीक्षक ए.आर. सुमित के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन कर मामले की जाँच शुरू कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

बताया गया था कि आरोपित ने लक्ष्मी देवी की मूर्ति को खंडित कर उसे कुएँ में फेंक दिया था। यह घटना केआर पेट ग्रामीण थाना क्षेत्र की है। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह बीरवल्ली गाँव में ताला तोड़कर हनुमान मंदिर में प्रवेश करने वाला था, लेकिन स्थानीय लोगों के मौके पर पहुँचते ही उसे भागना पड़ा।

पुलिस के अनुसार, आरोपित लंबे समय से हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों को निशाना बना रहा है। उसका मानना है कि लोगों को धोखा दिया जा रहा है, क्योंकि वे मूर्तियों की पूजा करते हैं। उसने मंदिरों में सोने, चाँदी के आभूषणों और चढ़ाए गए पैसों को भी नहीं चुराया। इस मामले की जाँच जारी है।

बता दें कि इस साल अप्रैल में कर्नाटक के मंगलुरु में एक मंदिर की दान पेटी से कंडोम मिलने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। यह मंदिर स्वामी कोरगज्जा का था, जिन्हें भगवान शिव का अवतार माना जाता है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मंगलुरू के जोकट्टे इलाके के रहीम (32) और तौफीक (35) के रूप में हुई थी, जिन्होंने मंदिर की दान पेटी में पेशाब करने की बात भी कबूल की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

INDI गठबंधन की बैठक में आई पार्टियाँ बजा रही थी अपनी ढपली अपना राग, उधर एक झटके में 21 सांसद हो गए कम: जानें...

एक तरफ दीदी दिल्ली में विपक्षी एकता की नई स्क्रिप्ट लिख रही थीं, तो दूसरी तरफ एक ही झटके में उनके 21 सांसद कम हो चुके थे।

बंगाल में CAA-विरोधी दंगों की जाँच के आदेश, UP स्टाइल में होगी वसूली: पढ़ें ममता सरकार ने इस्लामी कट्टरपंथियों को कैसे दी थी रेलवे...

बंगाल में 2019 के CAA विरोधी दंगों की जाँच फिर से होगी। सीएम शुभेंदु ने रेलवे को हुए 93 करोड़ के नुकसान और हिंसा की समीक्षा के आदेश दिए हैं।
- विज्ञापन -