Homeदेश-समाजपप्पू सिंह बनकर मुराद अली ने हिंदू महिला से की शादी, 24 साल तक...

पप्पू सिंह बनकर मुराद अली ने हिंदू महिला से की शादी, 24 साल तक किया प्रताड़ित: पीड़िता का दावा- कई हिन्दू लड़कियों से हैं आरोपित के अफेयर, हुआ गिरफ्तार

कुछ दिनों के बाद मुराद अली ने पप्पू सिंह के नाम से आधार कार्ड भी बनवा लिया। इसे दिखाकर वह दूसरी हिन्दू महिलाओं को झाँसे में लेता था। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि मुराद अली ने अपने फर्जी पहचान पत्र के जरिए अभी हाल ही में एक और हिन्दू लड़की से शादी की है। महिला ने दावा है कि एक बार एक लड़की के साथ पकड़े जाने पर मुराद अली जेल भी जा चुका है।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मुराद अली नाम के एक अधेड़ मुस्लिम शख्स पर पप्पू सिंह बनकर हिन्दू महिलाओं को फँसाने का आरोप लगा है। 55 वर्षीय आरोपित सऊदी अरब भी आता-जाता रहता है। मुराद अली के साथ पिछले 24 सालों से रह रही एक हिन्दू महिला ने चूड़ी-बिंदी पहनने से रोकने का आरोप लगाते हुए मुराद के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला फतेहपुर जिले के कोतवाली नगर का है। यहाँ एक 50 वर्षीया हिन्दू महिला ने 17 नवंबर को पुलिस में तहरीर दी थी। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि लगभग 25 वर्ष पहले उसके पति की टीबी से मौत हो गई थी। उस समय वह प्राइवेट जॉब करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात पप्पू सिंह से हुई, जो अधिकारियों की गाड़ियाँ चलाता था। यह जान-पहचान बाद में दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई।

पीड़िता 2 बेटों व एक बेटी की माँ है। तब पप्पू सिंह ने बच्चों को एक पिता की तरह सहारा देने का वादा किया था। कुछ समय तक साथ रहने के बाद पीड़िता को पप्पू सिंह पर शक होने लगा। वह कभी अपने सुल्तानपुर स्थित पैतृक घर पीड़िता को नहीं ले जाता था। लगभग 23 साल पहले पीड़िता ने पीछा करते हुए पप्पू सिंह के घर का पता लगाया। तब पता चला कि पप्पू सिंह का असली नाम मुराद अली है।

पीड़िता ने बताया कि सच जानकर वह मुराद अली से दूरी बनाने लगी। तब मुराद अली ने पीड़िता से वादा किया कि वह हिन्दू धर्म अपना कर हमेशा के लिए पप्पू सिंह बन जाएगा। पीड़िता उसकी बातों में फिर आ गई। उसने आरोपित को एक और मौक़ा दिया। मुराद अली अपने वादे पर लम्बे समय तक टिक नहीं पाया। पीड़िता ने ऑपइंडिया को बताया कि वह आए दिन अलग-अलग हिन्दू लड़कियों के साथ दिखने लगा।

जब पीड़िता इसका विरोध करती तो उसके साथ अभद्रता और गाली-गलौज करता था। कुछ दिनों के बाद मुराद अली ने पीड़िता के हिन्दू तौर-तरीकों पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए। मुराद और उसके परिजनों ने पीड़िता की बिंदी और पैरों के महावर आदि पर भी आपत्ति जतानी शुरू कर दिया। अपनी बातें न मानने पर उसने पीड़िता से कई बार मारपीट की और जान से मार डालने की धमकी भी दी।

कुछ दिनों के बाद मुराद अली ने पप्पू सिंह के नाम से आधार कार्ड भी बनवा लिया। इसे दिखाकर वह दूसरी हिन्दू महिलाओं को झाँसे में लेता था। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि मुराद अली ने अपने फर्जी पहचान पत्र के जरिए अभी हाल ही में एक और हिन्दू लड़की से शादी की है। महिला ने दावा है कि एक बार एक लड़की के साथ पकड़े जाने पर मुराद अली जेल भी जा चुका है।

मुराद अली को बेहद शातिर बताते हुए पीड़िता ने कहा कि मुराद को कई बार पुलिस ने अलग-अलग लड़कियों से पकड़ा था, लेकिन अधिकारियों की गाड़ी चलाने की वजह से वह अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके छूट जाता था। मुराद अली ने उसके तमाम गहने भी हड़प लिए हैं। महिला का दावा है कि मुराद अली का लगातार सऊदी अरब आना-जाना है।

पीड़िता ने ऑपइंडिया को बताया कि साल 2014 में मुराद अली ने उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की थी। आरोप है कि तत्कालीन अधिकारियों ने इस मामले को दबा दिया। इस घटना के बाद पीड़िता और आरोपित के रिश्तों में हमेशा के लिए खटास आ गई। मुराद ने कहीं शिकायत करने पर पीड़िता को कत्ल करने की धमकी भी दी है।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत का संज्ञान लेकर मुराद अली के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर ली है। उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 82 (2), 115 (2) और 351 (2) के तहत कार्रवाई की गई है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। गुरुवार (21 नवंबर) को पुलिस ने मुराद अली को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का दावा है कि गिरफ्तारी के ही दिन मुराद अली सऊदी अरब जा रहा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

राहुल पाण्डेय
राहुल पाण्डेयhttp://www.opindia.com
धर्म और राष्ट्र की रक्षा को जीवन की प्राथमिकता मानते हुए पत्रकारिता के पथ पर अग्रसर एक प्रशिक्षु। सैनिक व किसान परिवार से संबंधित।

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -