Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाJ&K: मस्जिद में छिपा जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर ढेर, गोला-बारूद बरामद

J&K: मस्जिद में छिपा जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर ढेर, गोला-बारूद बरामद

आतंकी मस्जिद में छिपा हुआ था। सुरक्षाबलों ने उसे पकड़ने के लिए जैसे ही मस्जिद में घुसने की कोशिश की, वहाँ से फायरिंग शुरू हो गई।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में लुकमान नामक एक आतंकवादी मारा गया है। बताया जा रहा है कि यह आतंकी जैश का टॉप कमांडर था। इसके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

आज तक में प्रकाशित खबर के अनुसार जैश का यह आतंकी दक्षिण कश्मीर से उत्तर कश्मीर की ओर जा रहा था, जिससे पाकिस्तान से आए आतंकियों को भी उनके काम पर लगाया जा सके। लेकिन, इसी दौरान सुरक्षाबलों को इसकी खुफिया जानकारी मिली और लुकमान मारा गया।

कुछ अन्य मीडिया खबरों के अनुसार मारा गया ये आतंकी मस्जिद में छिपा हुआ था। सुरक्षाबलों ने उसे पकड़ने के लिए जैसे ही मस्जिद में घुसने की कोशिश की, वहाँ से फायरिंग शुरू हो गई। राहत की बात है कि सुरक्षाबलों को इस फायरिंग में कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन जवाबी कार्रवाई में आतंकी ढेर हो गया। इस मुठभेड़ में मस्जिद को भी थोड़ा नुकसान पहुँचा है।

बता दें उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के बोनियार के बुजथलन इलाके में शनिवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शुरू हुआ एनकाउंटर अब भी जारी है। सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है और दोनों ओर से गोलीबारी चल रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -