Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयजिन्हें बताते हैं पुतिन का ब्रेन, उनकी बेटी को मॉस्को में कार ब्लास्ट में...

जिन्हें बताते हैं पुतिन का ब्रेन, उनकी बेटी को मॉस्को में कार ब्लास्ट में उड़ाया: टारगेट पर खुद थे डुगिन, यूक्रेन का हाथ होने की आशंका

एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद दारिया टोयोटा लैंड क्रूजर कार में सवार हुईं। जैसे की कार स्टार्ट हुआ उसमें जोरदार धमाका हुआ। इस कार्यक्रम में उनके पिता अलेक्जेंडर डुगिन भी मौजूद थे। लेकिन लौटते समय उन्होंने कार बदल ली थी।

रूस की राजधानी मॉस्को में शनिवार (20 अगस्त 2022) को जोरदार कार ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट में दारिया डुगिन (Darya Dugina) की मौत हो गई। पेशे से पत्रकार रही दारिया रूस के राष्ट्रपति व्लामिदीर पुतिन का ब्रेन कहे जाने वाले अलेक्जेंडर डुगिन (Alexander Dugin) की बेटी थीं। कहते हैं कि पुतिन के फैसलों के पीछे अलेक्जेंडर डुगिन की ही सोच काम करती है।

हमले के पीछे यूक्रेन का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही रूस के भीतर मौजूद पुतिन विरोधी भी शक के दायरे में हैं। बताया जा रहा है कि डुगिन ही टारगेट पर थे। लेकिन उनकी बेटी शिकार बन गईं।

रूसी जाँच एजेंसी ने कहा है, “शुरुआती जाँच से यह सुनियोजित हमला लगता है। विस्फोटक ड्राइवर की सीट की तरफ से कार के नीचे लगाया गया था।” रिपोर्ट के अनुसार सेंट्रल मॉस्को में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद दारिया टोयोटा लैंड क्रूजर कार में सवार हुईं। जैसे की कार स्टार्ट हुआ उसमें जोरदार धमाका हुआ। इस कार्यक्रम में उनके पिता अलेक्जेंडर डुगिन भी मौजूद थे। लेकिन लौटते समय उन्होंने कार बदल ली थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अलेक्जेंडर डुगिन की हत्या के लिए ही कार के नीचे विस्फोटक लगाया गया था।

बता दें कि अलेक्जेंडर डुगिन की रूस में पहचान राजनीतिक विश्लेषक और बेहतरीन रणनीतिकार के रूप में है। लेकिन पश्चिमी देश और पुतिन विरोधी उन्हें फासीवादी विचारधारा को बढ़ावा देने वाला शख्स मानते हैं। रूसी मीडिया में इस हमले के पीछे यूक्रेन का हाथ होने की चर्चा है। ऐसे में यूक्रेन पर जारी रूसी हमलों में और तेजी आने की आशंका जताई जा रही है। हालॉंकि यूक्रेन ने हमले से संबंध होने से इनकार किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉन्ग्रेस ने अडानी पर किया वार, चीन को पहुँचा सीधा फायदा: केन्या सरकार ने नैरोबी एयरपोर्ट का टेंडर बदला, चीनी कंपनी को 50% महंगे...

केन्या के नैरोबी एयरपोर्ट विस्तार प्रोजेक्ट में अडानी की जगह चीनी कंपनी को ठेका मिलने से आर्थिक और राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। इन सबमें चीन का नाम क्यों आ रहा है... आइए जानें

एक दीपक जलाने पर इस्लामी कट्टरपंथियों ने मचा दिया बवाल… केरल के निलाविलक्कु विवाद से क्या समझे आप? क्या सेक्युलर होने का ठेका सिर्फ...

फातिमा तहिलिया विवाद के बाद फिर उठे सवाल- जब दूसरे समुदाय अपनी धार्मिक सीमाएँ तय करते हैं, तो समायोजन की उम्मीद सिर्फ हिंदुओं से क्यों?
- विज्ञापन -