Homeदेश-समाजUP में दुल्हन के पिता ने दूल्हे को उपहार में दिया बुलडोजर, बारातियों ने...

UP में दुल्हन के पिता ने दूल्हे को उपहार में दिया बुलडोजर, बारातियों ने ‘योगी बाबा जिंदाबाद’ के नारे लगाए: सोशल मीडिया पर Video वायरल

बुलडोजर मिलने पर दूल्हे के परिजनों ने कहा कि कार से बुलडोजर अच्छा है। इससे फायदा होता रहेगा। वहीं, लड़की के पिता ने कहा कि बिटिया नेहा को दहेज में 'कार' देते तो वह खड़ी रहती, लेकिन 'बुलडोजर करेगा काम और बिटिया को मिलेंगे दाम'। 

किसी शादी-विवाह में राजनीतिक नारेबाजी होने लगे तो हैरान होना स्वभाविक है। उत्तर प्रदेश के एक विवाह समारोह में ऐसा ही हुआ। यहाँ अचानक ‘योगी बाबा जिंदाबाद’ के नारे लगने लगे। नारे लगने की वजह यह थी कि दूल्हे को उपहार में ससुराल वालों ने बुलडोजर दिया था। बता दें कि भारतीय राजनीति में बुलडोजर और यूपी के सीएम योगी एक-दूसरे के पर्याय बन गए हैं।

मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर का है। यहाँ सरकारी नौकरी में कार्यरत एक दूल्हे को लग्जरी गाड़ियों के बजाय उपहार में बुलडोजर दिया गया। इसके बाद बारात में आए लोग योगी बाबा जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। दूल्हे को बुलडोजर देने का संभवत: यह पहला मामला है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सुमेरपुर थाने के देवगाँव निवासी स्वामीदीन चक्रवर्ती का बेटा योगेंद्र भारतीय नौसेना (Indian Navy) में कार्यरत है। योगी की शादी इसी थाना क्षेत्र के सौखर गाँव निवासी परशुराम प्रजापति की बेटी नेहा प्रजापति के साथ हुई। नेहा सिविल सेवा की तैयारी कर रही है।

शुक्रवार (16 दिसंबर 2022) को सुमेरपुर कस्बे के एक गेस्ट हाउस में हुई इस शादी में अन्य रस्मों के बाद जब दुल्हन के पिता ने दूल्हे को उपहार दिया तो बाराती दंग रह गए। इसके बाद बाराती योगी बाबा जिन्दाबाद के नारे लगाने लगे।

बुलडोजर मिलने पर दूल्हे के परिजनों ने कहा कि कार से बुलडोजर अच्छा है। इससे फायदा होता रहेगा। वहीं, लड़की के पिता ने कहा कि बिटिया नेहा को दहेज में ‘कार’ देते तो वह खड़ी रहती, लेकिन ‘बुलडोजर करेगा काम और बिटिया को मिलेंगे दाम’। 

नेहा के पिता और दो चाचा भारतीय सेना में हैं। योगेंद्र चक्रवर्ती को विवाह में बुलडोजर मिलने पर लोग उन्हें अब योगी बाबा उपनाम से बुलाने लगे हैं। बता दें कि प्रदेश में माफियाओं पर बुलडोजर के जरिए कार्रवाई को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर बाबा कहकर बुलाते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को ढाल बनाकर वामपंथी और कट्टरपंथी ताकतें कर रही हैं देश में अराजकता फैलाने की कोशिश

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विपक्षी नेताओं ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया, जबकि सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ पोस्ट और धमकियाँ सामने आईं।

NEET-UG पेपर लीक और कोचिंग माफिया, CBI ने सॉल्वर गैंग से जुड़े 45 के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट: पढ़ें मेडिकल एंट्रेन्स टेस्ट की...

रिपोर्ट में प्रश्नपत्र लीक मामलों में शामिल आरोपितों, उनके तरीकों, CBI जाँच और परीक्षा प्रणाली में जरूरी सुधारों का विश्लेषण करती है।
- विज्ञापन -