Homeदेश-समाजBJP ने पार्टी से निकाला, अगले दिन सपा नेता की बेटी को लेकर चला...

BJP ने पार्टी से निकाला, अगले दिन सपा नेता की बेटी को लेकर चला गया: पुलिस कर रही तलाश, दावा- शादी का झाँसा देकर ले भागा

मामला हरदोई कोतवाली इलाके का है। 13 जनवरी को आशीष और सपा नेता की बेटी फरार हो गए। सपा नेता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि...

उत्तर प्रदेश के हरदोई में भाजपा के एक कार्यकर्ता (अब निलंबित) आशीष शुक्ला और सपा नेता की बेटी के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों घर छोड़कर भाग गए हैं। सपा नेता ने 47 साल के शादीशुदा आशीष शुक्ला पर बेटी को बहका कर भगाने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए आशीष शुक्ला को पहले ही पार्टी से निकाल दिया है।

मामला हरदोई कोतवाली इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, 13 जनवरी को आशीष और सपा नेता की बेटी फरार हो गए। सपा नेता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि भाजपा के नगर महामंत्री आशीष शुक्ला उर्फ राजू ने उनकी 26 साल की बेटी को शादी का झाँसा दिया और बहला कर भगा ले गया। शिकायत में कहा गया है कि आशीष शुक्ला शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे भी हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सपा नेता की बेटी और भाजपा नेता आशीष शुक्ला के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। सपा नेता अपनी बेटी की शादी की तैयारियाँ कर रहे थे। इस बीच दोनों घर से भाग गए।

पुलिस को जानकारी दी गई है कि आशीष भाजपा कार्यकर्ता होने के साथ साथ बीमा एजेंट का भी काम करता है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आशीष के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द उन्हें बरामद कर लिया जाएगा।

आशीष के भाजपा से जुड़े होने की बात सामने आने के बाद हरदोई भाजपा अध्यक्ष सौरभ मिश्रा का भी बयान सामने आया है। सौरभ ने कहा है कि 12 जनवरी 2023 को ही पार्टी विरोधी आचरण के कारण आशीष को पार्टी से निकाल दिया गया था। सौरभ ने कहा है कि गलत काम करने वालों को कानून सजा देगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज विरोधी लोगों के साथ खड़ी नहीं हो सकती।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -