Homeदेश-समाजदिल्ली में दीवारों पर लिख दिए 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे, पुलिस ने हटवाए: पश्चिम...

दिल्ली में दीवारों पर लिख दिए ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, पुलिस ने हटवाए: पश्चिम विहार की घटना

दिल्ली पुलिसकी पीआरओ सुमन नलवा ने बताया कि कुछ स्थानों पर देश विरोधी नारे लिखे गए थे। मामले में जाँच की जा रही है और इसे लिखने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सुरक्षा-व्यवस्था से संबंधित नहीं है।

गणतंत्र दिवस से ठीक पहले दिल्ली (Delhi) के पश्चिम विहार इलाके में एक दीवार पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ और ‘रेफरेंडम 2020’ के नारे लिखने का मामला सामने आया है। गुरुवार (19 जनवरी 2023) को इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने दीवार पर लिखे नारों को हटवा दिया।

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की पीआरओ सुमन नलवा ने समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) को बताया कि दिल्ली के कुछ स्थानों पर देश विरोधी नारे लिखे गए थे। मामले में जाँच की जा रही है और इसे लिखने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सुरक्षा-व्यवस्था से संबंधित नहीं है।

उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली पुलिस का हर सेक्शन यह सुनिश्चित कर रहा है कि गणतंत्र दिवस से पहले कोई गलत गतिविधि न हो। इससे हमारी सुरक्षा प्रभावित नहीं होती है। सिख फॉर जस्टिस (SFJ) एक प्रतिबंधित संगठन है, इसलिए यह खुद को चर्चा में लाने की कोशिश कर रहा है। वह खबरों में बना रहना चाहता है।

हाल ही में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने भलस्वा डेयरी से आतंकी जगजीत उर्फ याकूब और नौशाद को गिरफ्तार किया था। रिपोर्ट्स में बताया गया था कि दोनों पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के K2 (कश्मीर-खालिस्तान) डेस्क के ऑर्डर पर काम कर रहे थे। इनके निशाने पर हिंदुवादी नेता थे। इन्होंने दिल्ली में एक हिंदू के टुकड़े-टुकड़े कर वीडियो बनाए थे। यह वीडियो पाकिस्तान में अपने आकाओं को भेजे भी थे। दोनों आतंकियों को पंजाब में 4 हिंदुवादी नेताओं को खत्म करने का टारगेट दिया गया था। इनमें दो नेता शिवसेना के थे।

दोनों आतंकियों की गिरफ्तारी 12 जनवरी 2023 को हुई थी। 56 साल का नौशाद पाकिस्तानी आतंकी समूह हरकत-उल-अंसार से जुड़ा बताया गया था। वह हत्या के 2 मामलों में उम्रकैद और विस्फोटक अधिनियम के एक केस में 10 साल की सजा भी काट चुका है। वहीं, जगजीत सिंह के देविंदर बंबीहा गिरोह समूह से जुड़े होने के बारे में खबर आई थी। 29 साल के जगजीत के खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप से भी संबंधों का शक जताया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -