Homeदेश-समाजचाऊमीन लेने निकला था 18 साल का हर्ष, 100 बार चाकुओं से गोदा, गला...

चाऊमीन लेने निकला था 18 साल का हर्ष, 100 बार चाकुओं से गोदा, गला रेता-चेहरे पर एसिड डाला: दिल्ली पुलिस ने 2 नाबालिग को पकड़ा

CCTV फुटेज खँगालने के बाद पुलिस ने 2 नाबालिगों से पूछताछ की तो उन्होंने हर्ष की हत्या करना कबूल कर ली। बताया कि मोबाइल छीनने का विरोध कर पर उन्होंने चाकुओं से उस पर हमला किया। लाश की पहचान न हो इसलिए चेहरे पर एसिड डाल दिया।

दिल्ली के मैदानगढ़ी में हर्ष नाम के 18 वर्षीय युवक की निर्ममता से हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हर्ष को 100 से अधिक बार चाकू मारे गए। गला रेतने और चेहरे को एसिड से जलाने का प्रयास हुआ। पुलिस ने इस मामले में 2 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। घटना शनिवार (21 जनवरी 2023) की है। बताया जा रहा है कि मोबाइल छीनने के लिए इस हत्या को अंजाम दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हर्ष अपने परिवार के साथ दक्षिणी दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके के भाटी माइंस की संजय कॉलोनी में रहता था। वह 12वीं का छात्र था। शनिवार के दिन उसके स्कूल की छुट्टी थी। वह घर से चाऊमीन ​लेने निकला था। पुलिस को दोपहर के समय टेलीफोन मोहल्ले के राधाकृष्ण मंदिर के पास एक लाश पड़ी होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुँची तो मृतक की पहचान हर्ष के तौर पर हुई। शव पर चाकू के कई वार मिली। मैदानगढ़ी पुलिस ने IPC की धारा 302 के तहत FIR दर्ज कर मामले की जाँच शुरू की।

पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खँगाले तो घटनास्थल के आसपास 2 नाबालिग दिखाई दिए। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने हर्ष की हत्या करना कबूल कर लिया। नाबालिगों ने बताया कि उन्होंने हर्ष का मोबाइल छीनने का प्रयास किया था। विरोध करने पर चाकुओं से वार किया और गला रेत दिया। लाश की पहचान न हो पाए इसके लिए उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया। गिरफ्तार नाबालिगों की उम्र लगभग 15 साल बताई जा रही है।

हर्ष के परिजनों के मुताबिक वह घर से चाऊमीन लेने निकला था। बताया जा रहा है कि हर्ष पर हुए हमले के दौरान आसपास कुछ लोग भी खड़े थे, लेकिन उन्होंने हमलावरों को रोकने की कोई कोशिश नहीं की। पकड़े गए नाबालिगों के पास से पुलिस ने हर्ष का मोबाइल फोन और सिम बरामद कर लिया है। खून से सने कपड़े और जूते भी खोज लिए हैं। हर्ष का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके घर वालों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कपड़े फाड़े, मारा-पीटा, महिला रिपोर्टरों से की बदसलूकी: CJP के ‘संसद चलो’ प्रदर्शन में हिंसक भीड़ ने पत्रकारों को चुन-चुनकर बनाया निशाना, पढ़ें हमले...

इस रिपोर्ट में हम आपको उन पत्रकारों की लिस्ट दे रहे हैं जिनके ऊपर सीजेपी के 'संसद चलो' प्रदर्शन के दौरान हमला हुआ या उनके साथ रिपोर्टिंग करते हुए बदसलूकी हुई।

अध्यात्म का रचा ढोंग, सनातन का उठाया फायदा और अब हिंदू धर्म को बक रही गाली: जानिए कौन है ‘Mana’ उर्फ ओमाना, जो CJP...

जिस ओमाना को आज हिंदू होने पर शर्म आ रही, उसके यूट्यूब चैनलों को खंगालने पर पता चला कि उसने अपनी पूरी पहचान सनातन धर्म का सहारा लेकर बनाई है।
- विज्ञापन -