Homeदेश-समाजदेवभूमि में एक और नाबालिग हिंदू लड़की लापता, UP के सलमान पर धर्मांतरण एवं...

देवभूमि में एक और नाबालिग हिंदू लड़की लापता, UP के सलमान पर धर्मांतरण एवं भगाने का आरोप: आक्रोशित लोग सड़कों पर उतरे, पुलिस को दिया अल्टीमेटम

इस बीच लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के लापता होने में सलमान नाम के हज्जाम का हाथ है। वह उनकी बेटी से लंबे समय से छेड़खानी कर रहा था और उस पर मुस्लिम बनने का दबाव डाल रहा था। पीड़िता के लापता होने के बाद से अपना सैलून बंद करके सलमान भी फरार चल रहा है।

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में मंगलवार (29 अक्टूबर 2024) को साम्प्रदयिक तनाव फ़ैल गया। एक नाबालिग हिन्दू लड़की के अचानक लापता हो जाने से भड़के लोगों ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए एक मुस्लिम की दुकान में भी तोड़फोड़ की। आक्रोशित लोगों ने लड़की से छेड़खानी और धर्मांतरण के दबाव का आरोप लगाया है। मुख्य साजिशकर्ता सलमान को बताया है, जो सैलून चलाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना पौड़ी गढ़वाल के कीर्ति नगर इलाके की है। यहाँ सोमवार (28 अक्टूबर) को 16 साल की एक नाबालिग लड़की के माता-पिता ने पुलिस में अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। लड़की के परिजनों से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

इस बीच लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के लापता होने में सलमान नाम के हज्जाम का हाथ है। वह उनकी बेटी से लंबे समय से छेड़खानी कर रहा था और उस पर मुस्लिम बनने का दबाव डाल रहा था। पीड़िता के लापता होने के बाद से अपना सैलून बंद करके सलमान भी फरार चल रहा है।

मंगलवार (29 अक्टूबर) को जैसे ही इस अपहरण की खबर आसपास फैली, वैसे ही लोग भड़क उठे। आसपास के लोग कीर्ति नगर कस्बे में इकट्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी बीच प्रदर्शन उग्र हो गया और आरोपित के दुकान में तोड़फोड़ की। सलमान के सैलून के साथ एक अन्य मुस्लिम व्यक्ति की दुकान को भी निशाना बनाया गया।

नाराज जनसमूह ने इस घटना को ‘लव जिहाद’ बताया है। कुछ अन्य दुकानों के नेमप्लेट और होर्डिंग को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने इस घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की माँग की। लोगों के आक्रोश के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और एक और FIR दर्ज की।

यह FIR भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के साथ-साथ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और POCSO एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। इस FIR में सलमान को नामजद किया गया है। टिहरी गढ़वाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आयुष अग्रवाल ने कहा कि लड़की रात लगभग 11 बजे अपने घर से गायब हुई थी।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस की कई टीमें लापता लड़की की तलाश में जुटी है। इस बात की भी जाँच चल रही है कि इसमें कितने लोग शामिल हैं। CCTV फुटेज व अन्य साक्ष्य भी खँगाले जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, सलमान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर नजीबाबाद का रहने वाला है। वहीं, भाजपा नेता ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाया है।

भाजपा के पौड़ी-गढ़वाल जिले से उपाध्यक्ष लखपत सिंह भंडारी ने कहा, “पहले तो उन्होंने सलमान को शहर से बाहर जाने दिया गया, अब लड़की भी लापता है। अगर पुलिस ने ठीक से काम किया होता तो ये घटना न घटी होती।” लोगों ने लड़की खोजने के लिए पुलिस को अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद विरोध प्रदर्शन तेज करने का एलान किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कभी ईशनिंदा तो कभी बलात्कार, कभी धर्मांतरण तो कभी नरसंहार: पाकिस्तान में नहीं थम रहे हिंदू-सिखों पर अत्याचार, भारत में मुँह सिलकर बैठे हैं...

पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वां गुरुद्वारे में घुस कर सेवक दंपति की हत्या के बाद अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का सवाल एक बार फिर उठ गया है, लेकिन वामपंथी लिबरल इस पर चुप है।

क्या है राम मंदिर दान का पूरा विवाद: जानिए कैसे हुआ था उस ट्रस्ट का निर्माण जिसपर उठ रहे सवाल, किसके हाथ में है...

अयोध्या राम मंदिर के कथित चंदा चोरी मामले को लेकर राजनीति गरम है। यह करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का मामला है। लेकिन इसका प्रबंधन ट्रस्ट के हाथों में है, न कि सरकार के पास।
- विज्ञापन -