Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयफिलिस्तीन इस्लामिक जिहाद का मिसाइल कमांडर और उसका डिप्टी ढेर, इजरायल पर गाजा पट्टी...

फिलिस्तीन इस्लामिक जिहाद का मिसाइल कमांडर और उसका डिप्टी ढेर, इजरायल पर गाजा पट्टी से दागे 547 रॉकेट

फिलिस्तीन के आतंकी संगठन के 4 लोग अब तक बमबारी में मारे जा चुके हैं। अली हसन गली की मौत गुरुवार को हुई। इस संबंध में इजरायल डिफेंस फोर्स ने ट्वीट करके जानकारी दी कि उन्होंने अली गली को को निशाना बनाया था। उसके अलावा गाजा के दो अन्या इस्लामिक जिहाद ऑपरेटिव मारे गए हैं।

इजयराल और फिलिस्तीन के बीच जारी विवाद में गाजा पर ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक हुई। इस दौरान इस्लामिक जिहाद की रॉकेट ईकाई का टॉप कमांडर अली हसन उर्फ अबु मुहम्मद समेत 25 से 27 लोग मारे गए। टॉप कमांडर के मारे जाने के बाद गाजा पट्टी की ओर से इजरायल पर 547 रॉकेट दागे गए। खबर है कि इनमें से 368 रॉकेटों ने सीमा पार किया जबकि बाकी बचे गाजी में ही गिर गए।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, फिलिस्तीन के आतंकी संगठन के 4 लोग अब तक बमबारी में मारे जा चुके हैं। अली हसन गली की मौत गुरुवार को हुई। इस संबंध में इजरायल डिफेंस फोर्स ने ट्वीट करके जानकारी दी कि उन्होंने अली गली को को निशाना बनाया था। उसके अलावा गाजा के दो अन्या इस्लामिक जिहाद ऑपरेटिव मारे गए हैं।

कुछ देर पहले इजरायल डिफेंड फोर्स के ट्वीट के मुताबिक उनकी एयरस्ट्राइक में अबू डेका भी मारा गया। वह इस्लामिक जिहाद की रॉकेट फोर्स का डिप्टी कमांडर था। इजरायल की जनता पर पिछले दिनों हुई बमबारी में उसका हाथ था।

गाजा में फिलिस्तीनी मंत्रालय के अनुसार जो 25-27 लोग मारे गए उनमें से 15 की मौत 11 मई को हुई, 7 की 10 मई को और 3 की पिछले हफ्ते। इन मौतों के अलावा बताया जा रहा है कि गाजा पर शुरू हुई एयरस्ट्राइक के बाद 76 लोग घायल हुए हैं। इजरायल की डिफेंस फोर्स ने आतंकवाद को सबके लिए खतरा बताया हुए लिखा कि इस्लामिक जिहाद द्वारा लॉन्च किए गए रॉकेटों में से 25% गाजा में ही गिर गए थे, इस वजह से वहाँ की जनता भी चोटिल हुई।

गौरतलब है कि गाजा पर एयरस्ट्राइक के दौरान जो कमांडर मारा गया उसे रॉकेट चलाने का 20 साल का अनुभव था। मरने से पहले उसे अल कुद्स ब्रिगेड की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 1975 में पैदा हुआ अली हसन गली 90 के दौर में इस्लामिक जिहाद से जुड़ा था। वो न केवल रॉकेट लॉन्च करने की ट्रेनिंग आतंकियों को देता था बल्कि खुद भी रॉकेट लॉन्चर बनाता था। उसे मारने के बाद आईडीएफ ने उसकी फोटो जारी की है। साथ ही आतंकियों को निशाना बनाने वाली कुछ वीडियोज भी शेयर की हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुस्लिम आरक्षण खत्म करने से हिंदुओं को न्याय तक… जानें- क्या हैं नेपाल में 9 दिन से आमरण अनशन पर बैठे विनय यादव की...

नेपाल में विनय यादव का आमरण अनशन नौवें दिन भी जारी है। जानिए देवानगंज हिंसा, सात-सूत्रीय समझौते और मुस्लिम आरक्षण खत्म करने की माँग से जुड़ी पूरी कहानी।

जहाँ फाँसी पर चढ़े थे काकोरी कांड के सेनानी ठाकुर रोशन सिंह, वहाँ 60 साल से चल रहा ‘नेहरू’ अस्पताल: अब नाम बदलने के...

प्रयागराज के SRN अस्पताल का नाम स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर रखने की माँग की जा रही है। इसे लेकर महुआ डाबर संग्राहलय परिवार ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
- विज्ञापन -