Thursday, September 19, 2024
Homeविविध विषयअन्यभारतीय हॉकी की जिस 'दीवार' को भेद न सके अंग्रेज, उनसे कभी पूछा गया...

भारतीय हॉकी की जिस ‘दीवार’ को भेद न सके अंग्रेज, उनसे कभी पूछा गया था- क्या आप पाकिस्तानी हैं: टोक्यो ओलंपिक में भी श्रीजेश के दम से ही आया था मेडल

श्रीजेश के लाजवाब प्रदर्शन के लिए उन्हें पूर्व में कई बार तमाम तारीफें मिली हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार उन्हें अपने ही देश में पाकिस्तानी कह दिया गया था। बात साल 2013 की है। शिवसेना के प्रतिनिधि ने राष्ट्रीय भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर श्रीजेश से पूछा था, ”क्या आप पाकिस्तानी हैं?”

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की हॉकी टीम के सेमीफाइनल में पहुँचने के बाद गोलकीपर परात्तू रवींद्रन श्रीजेश की काफी चर्चा है। चारों ओर श्रीजेश की तारीफ हो रही है। कोई उन्हें हॉकी का ‘लीजेंड’ कह रहा है तो कोई उन्हें भारतीय हॉकी की ‘दीवार’ बता रहा है। कारण है रविवार को मैच के वक्त किया गया उनका प्रदर्शन।

दरअसल, रविवार (4 अगस्त 2024) को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जिस समय भारतीय टीम के खिलाड़ी रोहिदास को रेड कार्ड दिखाकर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था, उस समय टीम पर प्रेशर बना, लेकिन पेनल्टी शूट आउट में 4-2 से ब्रिटेन को हराकर भारत सेमीफाइनल में एंट्री कर गया।

पेनल्टी शूटआउट के समय श्रीजेश ने जैसे ही दूसरा गोल रोका। हर तरफ से भारत की जीत का शोर गूँजने लगा। कॉमेंट्री कर रहे लोग भी कुछ पल को शांत हो गए। फिर एकदम से रुंधे गले से आवाज आई और श्रीजेश को लीजेंड कहते सुना गया। श्रीजेश की यह तारीफ करने वाले कोई और नहीं बल्कि प्रसिद्ध कमेंटेटर सुनील तनेजा थे।

सोशल मीडिया पर भी उनके गोल रोकने के टेक्निक की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करके उनको सरकार से सम्मान दिलाने की माँग हो रही है। एक यूजर ने लिखा, “ये कल्पना से बाहर की बात है कि कोई गोलकीपर भी मैच जिता सकता है पर श्रीजेश ने ऐसा एक बार नहीं कई बार कर के दिखाया है। बड़े मैच तो अपने दम पर जीताना उनकी आदत बन गई है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ और कल इंग्लैंड के खिलाफ जीत में उनका योगदान सबसे बड़ा रहा है।”

बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि मैच में जीत के लिए सारा श्रेय श्रीजेश को दिया जा रहा हो। टोक्यो ओलंपिक के वक्त भी जब पुरुषों की हॉकी टीम ने कास्य पदक जीता था। उस समय भी श्रीजेश की काफी चर्चा हुई थी, लोगों ने उनकी तुलना हॉकी के भगवान से की थी और तब भी उन्हें भारतीय हॉकी टीम की दीवार का टैग दिया गया था। उनके लाजवाब प्रदर्शन के लिए उन्हें पूर्व में कई बार तमाम तारीफें मिली हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार उन्हें अपने ही देश में पाकिस्तानी कह दिया गया था।

जब श्रीजेश को अपने ही देश में सुनना पड़ा ‘पाकिस्तानी’

बात साल 2013 की है। मुंबई मिरर में प्रकाशित एक​ रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय खिलाड़ी श्रीजेश को नहीं पहचान पाने पर शिवसैनिकों की काफी किरकिरी हुई थी। शिवसेना के प्रतिनिधि ने राष्ट्रीय भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर श्रीजेश से पूछा था, ”क्या आप पाकिस्तानी हैं?” ये सुनते ही श्रीजेश हैरान हो गए थे। हालाँकि, उन्होंने जबाव देने में बिल्कुल भी देर नहीं लगाई। टीम इंडिया के खिलाड़ी ने शिवसैनिको से कहा था, “यार अपने इंडिया के प्लेयर को तो पहचानते नहीं हो, पाकिस्तानी प्लेयर्स को कैसे पहचानोगे।”

ये वाकया उस समय का है जब 2013 में हॉकी इंडिया लीग में हिस्सा लेने के लिए भारत आए पाकिस्तानी खिलाड़ियों के विरोध में मुंबई में शिवसैनिकों ने जमकर हंगामा किया था। उस समय शिवसैनिकों ने हॉकी इंडिया के दफ्तर पहुँचकर वहाँ पर जमकर बवाल काटा था। इसके साथ ही शिवसैनिक पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वापस भेजने की माँग भी कर रहे थे। उस समय मुंबई हॉकी संघ के अधिकारियों ने करीब 150 शिवसेना के प्रदर्शनकारियों को बताया था कि आयोजन स्थल पर कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी मौजूद नहीं है। हालाँकि बाद में मुंबई हॉकी एसोसिएशन के एक अधिकारी ने बाद में मिरर को बताया कि पाकिस्तानी खिलाड़ी वास्तव में आयोजन स्थल पर ही मौजूद थे। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भले फाइनल हार गई टीम इंडिया, पर भारत की अर्थव्यवस्था में ₹11637 करोड़ जोड़ गया क्रिकेट वर्ल्ड कप: 48 हजार नई नौकरियाँ भी पैदा...

ICC द्वारा जारी की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 45 दिन चले इस विश्व कप के कारण भारत की अर्थव्यवस्था को ₹11,637 करोड़ का फायदा मिला है।

नंदू पासवान और गौतम पासवान के विवाद में जली नवादा की महादलित बस्ती, ‘बहुजनों पर हमला’ बता जाति की आग लगाने निकल पड़े राहुल...

बिहार को एक बार फिर से जातीय हिंसा की आग में झोंकने की कोशिश की जा रही है। नवादा में महादलित समुदाय के दर्जनों घरों में आग लगा दी गई।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -