Saturday, September 14, 2024
Homeदेश-समाजशौहर कमाने जाता सऊदी अरब तो बीवी प्रेमी संग उड़ाती गुलछर्रे: नाजनीन खातून ने...

शौहर कमाने जाता सऊदी अरब तो बीवी प्रेमी संग उड़ाती गुलछर्रे: नाजनीन खातून ने रोहित को गहने और ₹3 लाख देकर आफताब की करा दी हत्या​, दोनों गिरफ्तार

बताया जाता है कि जब आफताब आलम विदेश में रहता था, उसी दौरान उसकी बीवी नाजनीन का रोहित नाम के लड़के से प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। करीब तीन साल पहले दोनों के बीच प्रेम प्रसंग एक मिस्ड कॉल से शुरू हुआ था। शौहर के विदेश रहने पर नाजनीन ससुराल में ना रहकर अपने मायके रहती थी। यहाँ पर वह अपने प्रेमी से खूब मिला करती थी। दोनों शादी करने की योजना भी बना रहे थे।

बिहार के मोतिहारी में एक शादीशुदा महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने शौहर की हत्या करा दी। महिला का नाम नाजनीन खातून है। उसका शौहर आफताब आलम सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता था। वह हाल ही में अपने गाँव आया था। इसी बीच उसकी बीवी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या करा दी। नाजनीन बाल-बच्चेदार औरत है।

बिहार पुलिस ने बताया कि सिकरहना में 35 साल के आफताब आलम की हत्या में उसकी बीवी नाजनीन खातून खुद शामिल थी। पुलिस का कहना है कि यह हत्या उसने प्रेम प्रसंग में कराई है। इसके लिए उसने अपने प्रेमी को कुछ गहने और रुपए भी उसने दिए थे। इस पूरे मामले में पुलिस ने आफताब की बीवी एवं तीन बच्चों की अम्मी नाजनीन को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, 4 अगस्त 2024 को आफताब आलम की हत्या को अंजाम दिया गया था। उसका शव घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बगहा गाँव में मिला था। महिला का प्रेमी रोहित स्कॉर्पियो से घूमने के बहाने आफताब को लेकर गया था। इसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी थी। शव देखने से पता चल रहा था कि चाकू से गोदकर और ईंट-पत्थर से कूचकर उसकी हत्या की गई है। 

बताया जाता है कि जब आफताब आलम विदेश में रहता था, उसी दौरान उसकी बीवी नाजनीन का रोहित नाम के लड़के से प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। करीब तीन साल पहले दोनों के बीच प्रेम प्रसंग एक मिस्ड कॉल से शुरू हुआ था। शौहर के विदेश रहने पर नाजनीन ससुराल में ना रहकर अपने मायके रहती थी। यहाँ पर वह अपने प्रेमी से खूब मिला करती थी। दोनों शादी करने की योजना भी बना रहे थे।

इस बीच आफताब आलम घर आ गया। दोनों को लगा था कि हर बार की तरह आफताब इस बार भी जल्दी विदेश चला जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब दोनों को लगा कि आफताब जल्दी विदेश जाने वाला नहीं है तो उसने यह बात अपने प्रेमी को बताई। उसने प्रेमी रोहित से अपने शौहर की हत्या करने। के लिए कहा। इसके लिए नाजनीन ने रोहित को गहने और करीब तीन लाख रुपए भी दिए थे।

अपने प्रेमी को अपने गहने और रुपए देते हुए नाजनीन ने उससे कहा था कि इसे बेचकर शूटर हायर कर लेना और उससे आफताब की हत्या करवा देना। आफताब आलम और नाजनीन की करीब 10 साल पहले निकाह हुआ था और उनके तीन बच्चे भी हैं। हत्या के बाद नाजनीन अपने प्रेमी रोहित से शादी करके नेपाल चले जाने और वहीं जीवन-यापन करने की योजना बनाई थी।

रोहित ने पूरी योजना के तहत 4 अगस्त की शाम को अपने दोस्तों के साथ मिलकर आफताब को घुमाने के बहाने स्कॉर्पियो में बैठा कर ले गया। घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बगहा बैंक टोला के पास चाकू से गोदकर और ईंट पत्थर से कुचलकर आफताब की हत्या कर दी। इससे पहले की रोहित वहाँ से भाग पाता, वहाँ जुटी भीड़ ने उसे पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना के बाद SP ने जाँच के लिए SIT की टीम का गठन किया था। पुलिस को पता चला कि रोहित का नाजनीन के साथ अवैध संबंध था और इसलिए हत्या की गई है। खुलासे के बाद पुलिस ने नाजनीन को शेखौना स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घोड़ासहन बाजार निवासी उसके प्रेमी रोहित को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने रोहित के स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘हिमाचल प्रदेश में हथियार लेकर मुस्लिमों के नरसंहार को निकले हिन्दू’: जानिए उस वीडियो का सच जिसके जरिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बताया जा रहा...

गुलाम अब्दुल कादिर इलाहाबादी ने लिखा, "हिमाचल प्रदेश में शिमला में मस्जिद शहीद करने के लिए हथियार लेकर निकलना एक गंभीर और खतरनाक कदम है।"

इस्लामी कट्टरपंथियों की हिंसा से तंग आए बांग्लादेशी हिंदू, ढाका सहित कई शहरों के हाईवे किए जाम: लगा रहे न्याय और सुरक्षा की गुहार

हिंदू समुदाय का कहना है कि उनकी धार्मिक पहचान और आजीविका को इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -