Tuesday, October 22, 2024

लड़कियों की न्यूड फोटो रखते हैं खेसारी लाल यादव: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी का दावा

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पर एक्ट्रेस काजल राघवानी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ‘H news bhojpuri’ को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि खेसारी लाल यादव अपने फोन में लड़कियों के न्यूड फोटो के स्क्रीनशॉट रखते थे। उनके बयान की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है।

देख सकते हैं कि वीडियो में वो कहते हुए दिखती हैं, “उनके फोन में मैंने देखा है कि उन्होंने अपने फोन में कई लड़कियों के न्यूड के स्क्रीनशॉट मारे हुए हैं। ऐसी भी फोटो है जिसमें वीडियो कॉल में लड़की उनके सामने न्यूड है और वो मुस्कुरा रहे हैं। मैंने ये फोटोज वीडियो उनके फोन में देखे हैं। वो जिस भी लड़की से बात करते थे उससे बात करते हुए स्क्रीनशॉट मारते थे।” काजल राघवानी वीडियो में आरोप लगाती है कि खेसारी लाल की टीम ‘द$%लों की तरह काम करती हैं।

बता दें कि काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव कुछ समय पहले रिलेशन में भी थे। दोनों का रिश्ता पाँच साल चला। बाद में ब्रेकअप हुआ। इस पर भी काजल राघवानी ने बताया खेसारी लाल के प्रति वो बहुत लॉयल थीं लेकिन उनके अफेयर अलग-अलग जगह थे।