Tuesday, October 22, 2024

जिन अर्थशास्त्रियों ने बताया कि कुछ देश अमीर क्यों, उनको अर्थशास्त्र का नोबेल

वर्ष 2024 के लिए अर्थशास्त्र के नोबेल पुरष्कार की घोषणा हो गई है। यह पुरष्कार तीन अर्थशास्त्रियों को संयुक्त रूप से दिया गया है। नोबेल कमिटी ने घोषणा की है कि डेरन अकिमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए रॉबिनसन को 2024 का नोबेल पुरष्कार दिया जाएगा।

नोबेल पुरष्कार की यह घोषणा सोमवार (14 अक्टूबर, 2024) को की गई। नोबेल पाने वाले डेरन तुर्क-अमेरिकी जबकि जेम्स रॉबिनसन और साइमन जॉनसन ब्रिटिश अमेरिकी हैं। इन तीनों अर्थशास्त्रियों के बीच लगभग ₹8.3 करोड़ का पुरष्कार बाँटा जाएगा।

इन तीनों अर्थशास्त्रियों का देशों की गरीबी और अमीरी के कारण बताने में बड़ा योगदान रहा है। इन तीनों अर्थशास्त्रियों ने बताया है कि आखिर कुछ देश बाकि देशों से अमीर क्यों होते हैं। इन्होंने उपनिवेशवाद, लोकतंत्र और संसाधनों की लूट समेत तमाम कारणों को लेकर अपनी रिसर्च तैयार की थी।