Monday, October 21, 2024

पाकिस्तान में जाकिर नाईक का आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने किया स्वागत

इस्लामी कट्टपंथी जाकिर नाइक का पाकिस्तान यात्रा के दौरान आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी ने स्वागत किया। ये जानकारी सोशल मीडिया विदेशी मामलों के पत्रकार सिद्धांत सिब्बल ने ट्वीट के जरिए दी।

इस जानकारी के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि इस खबर में कोई हैरानी वाली बात नहीं है। दोनों एक ही जैसे है। एक विचारधारा से आतंकी है और दूसरा सीधे तौर पर।

बता दें कि जाकिर नाइक पिछले एक महीने से पाकिस्तान यात्रा पर है। उसने साल 2016 में भारत छोडा था। उसके बाद वो मलेशिया रहने लगा। वहाँ के पूर्व पीएम ने उसे स्थायी निवास की अनमुति दी। मलेशिया जाने के बाद भी जाकिर नाईक ने कट्टरपंथ फैलाना बंद नहीं किया। बड़ी-बड़ी सभाओं को आयोजित कर वो लोगों को धर्मांतरित होने, इस्लाम में आने और जिहाद करने के लिए भड़काता रहा।