Monday, October 21, 2024

मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना है। इसकी घोषणा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 30 सितंबर 2024 को की। 

अपने अभिनय से किसी भी पात्र को जीवंत कर देने वाले कलाकार मिुथन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड 8 अक्टूबर 2024 को दिया जाएगा। दादा साहब फाल्के अवॉर्ड की घोषणा करते हुए मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिखा:

“कोलकाता की गलियों से सिनेमा की ऊँचाइयों तक; मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है!”

दादा साहब फाल्के अवॉर्ड सिनेमा के क्षेत्र में भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है। आपको बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले कलाकारों में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, गुलजार, मन्ना डे जैसे बड़े नाम रहे हैं।