Tuesday, October 22, 2024

उज्जैन-इंदौर के गरबा पंडाल से पकड़ाए मुस्लिम युवक, एक की जेब तो दूसरे के मोबाइल में मिली आपत्तिजनक सामग्री: हिंदू पहचान के साथ घुसे थे

मध्य प्रदेश के उज्जैन और इंदौर में मंगलवार (8 अक्टूबर 2024) की रात नाम बदलकर गरबा पंडाल में घुसे दो मुस्लिम युवक पकड़े गए। उज्जैन में राहुल बनकर फिरोज गरबा पंडाल में घुसा था। वहीं, इंदौर में आसीम नागौरी ने खुद को पंकज बताया था। लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

इंदौर में देवास निवासी आसीम नागौरी के मोबाइल से कई लड़कियों से अश्लील चैट मिली है। इसमें वह कुछ लड़कियों को वीडियो वायरल करने की बात करते हुए ब्लैकमेल करने का चैट भी सामने आया है। आसीम उन पर संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। पुलिस नागौरी की शिकार लड़कियों की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

गरबा पंडाल वालों का कहना है कि आसीम नागौरी गरबा करने आई महिलाओं एवं लड़कियों का वीडियो बना रहा था और उनकी तस्वीरें खींच रहा था। उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर हिंदू संगठनों का उस पर शक हुआ। जब उससे आईडी माँगी गई तो वह देने में आनाकानी करने लगा। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया।