Tuesday, October 22, 2024

BJP विधायक दल के नेता चुने गए नायब सिंह सैनी, 17 को लेंगे CM पद की शपथ

हरियाणा में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भाजपा ने अपने विधायक दल का नेता चुन लिया है। नायब सिंह सैनी को भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया है। वह शपथ लेने के बाद हरियाणा में मुख्यमंत्री के बाद दूसरी पारी चालू करेंगे। भाजपा नेतृत्व ने उनके ही हाथों में कमान रखने का फैसला लिया है।

हरियाणा के पंचकूला में गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में बुधवार (16 अक्टूबर, 2024) को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। नायब सिंह सैनी के नाम का सभी विधायकों ने समर्थन किया। गृह मंत्री अमित शाह ने इसके बाद नायब सैनी को बधाई दी और गले लगाया।

नायब सिंह सैनी को हरियाणा चुनाव से महज कुछ माह पहले ही मुख्यमंत्री बनाया गया था। उन्होंने पार्टी को सत्ता में बरक़रार रखा। नायब सिंह सैनी गुरुवार (17 अक्टूबर, 2024) को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।