Monday, October 21, 2024

विकास यादव के खिलाफ FBI वारंट, आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप

अमेरिकी न्याय विभाग ने भारत सरकार के एक पूर्व कर्मचारी विकास यादव के खिलाफ केस दायर करने की घोषणा की है। विकास पर आरोप लगाया गया है कि वो अमेरिका में रहकर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रच रहे थे। इसके अलावा धन शोधन मामले में भी उनके खिलाफ केस दायर करने की बात सामने आई है।

यूएस न्याय विभाग ने यादव पर न्यूयॉर्क के जिला न्यायलय में यादव के खिलाफ आरोप लगाए। उनसे पहले इस मामले में 53 वर्षीय निखिल गुप्ता पर आरोप लगाया गया था। निखिल पर विकास के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने का इल्जाम है। हत्या की साजिश रचने की शुरुआत 2023 को हुई थी।

विकास की बात करें तो अमेरिका का कहना है कि वो अब कोई सरकारी अधिकारी नहीं हैं और फिलहाल फरार हैं। अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा, “एफबीआई हिंसा की घटनाओं को स्वीकार नहीं करेगी। इसके अलावा अमेरिका में रहने वाले लोगों से बदला लेने की कोशिश को भी स्वीकर नहीं करेी।”