UP: ‘संघियों’ को गाली देने वाले कॉन्ग्रेस नेता पंकज पुनिया पर FIR, ट्विटर पर अभी भी उगल रहे जहर

न्यायिक हिरासत में कॉन्ग्रेस नेता पंकज पुनिया (फाइल फोटो)

कॉन्ग्रेस नेता पंकज पुनिया के खिलाफ उत्तर प्रदेश में केस दर्ज किया गया है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। पुनिया के खिलाफ लखनऊ के हज़रतगंज थाने में FIR दर्ज की गई है। उन पर आपत्तिजनक ट्वीट करने और उससे एक धर्म विशेष की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप है।

कपिल मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, “पंकज पुनिया के खिलाफ यूपी में साइबर क्राइम में आपराधिक केस दर्ज कर लिया गया है। देश भर में अलग अलग थानों में सैकड़ों FIR सुबह से दर्ज हो चुकी हैं। पंकज पुनिया माफी माँग रहा हैं। लेकिन अपराध अक्षम्य हैं। भगवान राम और धर्म का अपमान अस्वीकार्य।”

https://twitter.com/KapilMishra_IND/status/1263059978652393474?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/ippatel/status/1263054559603240961?ref_src=twsrc%5Etfw

पुलिस ने FIR में लिखा है कि सोशल मीडिया पर मॉनिटिरिंग के दौरान देखा गया कि पंकज पुनिया के ट्वीट राजनीतिक और धार्मिक आपत्तिजनक ट्वीट, धर्म विशेष, समुदाय विशेष और आराध्य विशेष का नाम लेकर किया गया, जिससे समाज में द्वेष की भावना भड़क रही है।

FIR की कॉपी

उल्लेखनीय है कि कॉन्ग्रेस नेता पंकज पुनिया ने मंगलवार (मई 19, 2020) को एक ट्वीट किया था, जिस पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप लगाया गया। पंकज पुनिया ने अपने ट्वीट में ‘संघियों’ को बलात्कारी बताया, श्रीराम के नाम का गलत इस्तेमाल किया और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की आलोचना करते हुए उनके लिए आपत्तिजनक शब्द लिखे थे।

पुनिया ने ट्वीट में लिखा, “कॉन्ग्रेस सिर्फ़ मजदूरों को अपने खर्च पर उनके घरों तक पहुँचाना चाहती थी। बिष्ट सरकार ने राजनीति शुरू की। भगवा लपेटकर नीच काम संघी ही कर सकते हैं। ये कब्र से निकालकर लाशों का बलात्कार करने वाले लोग हैं। बेटियों के सामने पैंट उतारकर जय श्रीराम के नारे लगाने वाले हस्तमैथुन करने वाले लोग हैं।”

इसके बाद से ही ट्विटर पर उनकी आलोचना हुई और पुनिया की गिरफ्तारी की माँग की जाने लगी। FIR और कार्रवाई के डर से पुनीया ने ये ट्वीट तो डिलीट कर दिया था लेकिन इसके बाद भी वो जहर छोड़ते नजर आए। जिस पर कुछ लोगों ने उन्हें परेशान ना होने की सलाह भी दी।

https://twitter.com/PankajPuniaINC/status/1262920174274883584?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/ashu_nauty/status/1262987543546486786?ref_src=twsrc%5Etfw
ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया