चूहे की तरह भागते राहुल को शिवराज ने कहा कॉन्ग्रेस के जहाज को छोड़ने वाला पहला शख़्स

भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर कॉन्ग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी पर निशाना साधा है। गुरुवार (जून 27, 2019) को मुंबई में भाजपा के सदस्यता अभियान 2019 को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “जब कोई जहाज डूबता है, तो उसका कैप्टन अंत तक डटा रहता है, लेकिन कॉन्ग्रेस ऐसा डूबता जहाज है, जिसका कप्तान (राहुल गाँधी) सबसे पहले भाग जाना चाहता है। वो पार्टी के डूबते जहाज को छोड़कर जाने वाले पहले शख्स हैं।” बता दें कि कहावत के अनुसार चूहे ही डूबते जहाज को छोड़कर सबसे पहले भागते हैं।

https://twitter.com/OfficeofSSC/status/1144276318529343488?ref_src=twsrc%5Etfw

उन्होंने कॉन्ग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि कोई नहीं जानता है कि पार्टी का मौजूदा अध्यक्ष कौन है। उन्होंने बुधवार (जून 26, 2019) को भी हैदराबाद में राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के दौरान भी राहुल गाँधी पर यही तंज कसा था। चौहान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘हमने सुना है कि जब कोई जहाज डूब रहा होता है, तो वह कैप्टन होता है, जो उसे बचाने के लिए अंत तक उस पर रहता है। लेकिन कैप्टन (राहुल गाँधी) कॉन्ग्रेस के जहाज से कूदने वाले पहले व्यक्ति हैं।” भाजपा की सदस्यता अभियान के संयोजक शिवराज ने कहा कि पार्टी जल्द ही अपना सदस्यता अभियान शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियाँ बुरी स्थिति में है। उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा अलग हो गई है और गाँधी जहाज से कूद गए हैं।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1144278381363523587?ref_src=twsrc%5Etfw

चौहान ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य 2023 में तेलंगाना में अगले विधानसभा चुनावों के बाद सरकार बनाने का है। मध्य प्रदेश में कॉन्ग्रेस सरकार की स्थिरता पर बहस के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह सरकार सपा, बसपा और निर्दलियों के समर्थन से बनाई गई थी। इसके साथ ही राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है, जहाँ सचिवालय दलालों का अड्डा बन गया है।

चौहान ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार को हटाए जाने का लोगों को पछतावा है। इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा देश में अपना आधार बढ़ाने के लिए 35 दिन लंबा विशेष सदस्यता अभियान चलाएगी। जो 6 जुलाई को शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। अभियान के अंतर्गत उन राज्यों में सदस्यों को जोड़ने का काम किया जाएगा, जहाँ पार्टी अपेक्षाकृत कमजोर है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया