Monday, September 16, 2024
Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय21 साल की जिस लड़की के पिता रहे राष्ट्रपति, उससे 16वीं बार शादी करेंगे...

21 साल की जिस लड़की के पिता रहे राष्ट्रपति, उससे 16वीं बार शादी करेंगे 56 साल के राजा: बीवी बनने से पहले 5000 लोगों के सामने ‘वुमनहुड’ एंट्री, जानिए क्या है ‘लिफोवेला’

21 साल की नोमसेबा जूमा इस्वातिनी राजा की 16वीं पत्नी होंगीं। इस शादी से पहले राजा की 15 शादी हुईं हैं और उनके 25 से ज्यादा बच्चे हैं।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा (Jacob Zuma) की 21 साल की बेटी नोमसेबा जूमा (Nomcebo Zuma) की शादी की चर्चा इस समय हर जगह है। कारण है उनका दूल्हा। जैकब जूमा की बेटी जिससे शादी कर रही हैं वह इस्वातिनी (Eswatini) के 56 साल के राजा मस्वाति तृतीय हैं।

इस शादी में खास बात दूल्हा और दुल्हन के बीच उम्र का अंतर नहीं है बल्कि राजा से जुड़ी कुछ अन्य दिलचस्प बातें हैं। नोमसेबा जिनकी उम्र मात्र 21 साल है वो इस्तानिवी (अफ्रीका के इकलौते बचे राजघराने (गणराज्य) के राजा की 16 वीं पत्नीं होंगी। राजा के पास वर्तमान में ही 11 पत्नियाँ हैं जबकि उनके पास बच्चे 25 हैं।

जूमा और राजा मस्वाति की सगाई एक पारंपरिक ‘लिफोवेला’ समारोह में हुईं। समारोह में 5000 लोग थे जहाँ पहले लड़कियों ने डांस किया और उसके बाद इस शादी का ऐलान हुआ। मस्वाति इस देश के राजपाठ की कमान 1986 से संभाल रहे हैं। उन्हें उनके लैविश जीवनयापन, बहुविवाह और विवादित फैसलों के कारण खूब जाना जाता है।

उन्होंने साल 2001 में एड्स से लड़ने के लिए नियम बनाया था कि 18 साल से कम उम्र वाली लड़की से सेक्स अवैध होगा। हालाँकि 2 महीने बाद उन्होंने खुद 17 साल की लड़की से शादी कर ली जो उनकी 9वीं बीवी बनी। उस समय उन्होंने अपने ऊपर एक गाय का जुर्माना लगाया था।

इसी प्रकार उनकी 10वीं बीवी जिससे उन्होंने 2003 में शादी की वो मात्र 18 साल की थी और ए लेवल एग्जाम दे रही थी जब उसका अपहरण हुआ। परिवार ने उसे छुड़ाने की बहुत कोशिश की, लेकिन सब प्रयास असफल हुए। अब जैकब जूमा की बेटी से वो 16वीं शादी कर रहे हैं। जैकब जूमा खुद भी 6 बार शादी कर चुके हैं और उनकी अभी भी 4 बीवियाँ और 20 से ज्यादा बच्चे हैं।

बीबीसी को दी गई जानकारी के अनुसार, इस्तानिवी के प्रवक्ता ने बताया कि राजा और जूमा की शादी किसी राजनीतिक फायदे के लिए नहीं, बल्कि लव मैरिज है। इस्तानिवी के प्रवक्ता ने ये भी कहा कि प्यार में देखने या उम्र गिनने की आँखें नहीं होतीं। प्यार दो लोगों के बीच होता है।

इस्वातिनी देश

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका का इस्वातिनी एक बहुत छोटा देश है। पहले इसे स्वाजीलैंड के नाम से जाना जाता था। यहाँ की आबादी 26 अगस्त 2024 तक के आँकड़े के अनुसार 12 लाख के आसापास है। यहाँ दुनिया के सबसे ज्यादा एचआईवी/एड्स संक्रमण के केस मिलते हैं। यहाँ गरीबी इतनी है कि राज्य की लगभग 60 प्रतिशत आबादी रोजाना 169 रुपए ($1.90) से भी कम पर जीवन यापन करती है।

लिफोवेला क्या होता है

इस्वातिनी के एक शहर लोबाम्बा में एक पारंपरिक समारोह को ‘लिफोवेला’ कहा जाता है। इसमें लड़कियाँ पारंपरिक परिधान पहनकर नृत्य करती हैं लेकिन सीने पर इनके कोई कपड़ा नहीं होता। इस दौरान इनके पास तलवारें, मोटे-मोटे एंकलेट, शील्ड समेत अन्य रंग-बिरंगी चीजें होती हैं। इस समारोह के जरिए नारीत्व को सेलिब्रेट किया जाता है। इसी में जूमा ने भी लिफोवेला के रूप में डांस किया था और उसके बाद शादी का ऐलान हुआ। इस बार इस कार्यक्रम में 5000 से भी ज्यादा लोग शामिल थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बिल्डिंग से छिपकर फायरिंग कर रहा था आतंकवादी, भारतीय सेना ने कर दिया धुआँ-धुआँ: बारामुला एनकाउंटर का Video देखा आपने?

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है और आतंकी अपनी जान बचाकर भागने की कोशिश कर रहा है।

‘नई परंपरा’ बता काँवड़ यात्रा नहीं निकालने दी, अब उसी रास्ते से ईद-मिलाद की जुलूस निकालने पर अड़े: जानिए बरेली में क्यों हुआ बवाल

हिन्दू संगठनों कहा कि इसी वर्ष इस रास्ते पर काँवड़ यात्रा नहीं निकलने दी गई थी। मुस्लिमों ने सावन माह के दौरान यहाँ से निकलने वाली काँवड़ यात्रा का यह कह कर विरोध किया था कि यह नई परंपरा है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -