Friday, June 28, 2024
Homeव्हाट दी फ*आइसक्रीम में निकली इंसान की उंगली, देखते चीखने लगी महिला: मुंबई पुलिस ने Yummo...

आइसक्रीम में निकली इंसान की उंगली, देखते चीखने लगी महिला: मुंबई पुलिस ने Yummo ब्रांड के खिलाफ दर्ज की FIR

महिला के अनुसार उसने यम्मो ब्रांड की आइसक्रीम ऑनलाइन मंगाई थी। डिलीवरी होने के बाद महिला ने लगभग आधी आइसक्रीम खा ली, तभी उसे अंदर कुछ गड़बड़ महसूस हुई। उसने कोन को चेक किया तो उसमें इंसानी अंग निकला।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक महिला को आइसक्रीम में इंसान की कटी हुई उंगली मिली है। महिला ने आइसक्रीम को ऑनलाइन ऑर्डर करके मँगवाया था। उंगली का यह टुकड़ा आइसक्रीम के कोन में तब मिला जब महिला आधी आइसक्रीम खा चुकी थी। फ़ौरन ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने यम्मो ब्रांड आइसक्रीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उंगली को फॉरेंसिक जाँच के लिए भेजा गया है। मामले का खुलासा गुरुवार (13 जून 2024) को हुआ है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला मुंबई के मलाड इलाके का है। यहाँ की रहने वाली एक महिला को मीठा खाने की इच्छा हुई। उसने इंटरनेट पर सर्च कर के यम्मो आइसक्रीम का विकल्प चुना। डिलीवरी होने के बाद महिला ने लगभग आधी आइसक्रीम खा ली, तभी उसे अंदर कुछ गड़बड़ महसूस हुई। उसने कोन को चेक किया तो उसमें इंसानी अंग निकला। वह किसी इंसान की उंगली का कटा हुआ हिस्सा था। इसकी लम्बाई लगभग 2 सेंटीमीटर थी।

बताया जा रहा है कि कटी उंगली देख कर महिला की तबियत खराब होने लगी। वह चीखने-चिल्लाने लगी। थोड़ी देर बाद खुद को कंट्रोल करते हुए महिला ने पुलिस को पूरी बात बताई। मलाड पुलिस ने मौके पर पहुँचकर कटी हुई उंगली को अपने कब्ज़े में लिया। इसे फॉरेंसिक जाँच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। उंगली किस व्यक्ति की है ये अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर यम्मो आइसक्रीम के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मामले की जाँच की जा रही है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मी लॉर्ड! माना वह फुटबॉल अच्छा खेलता था, रोज नमाज पढ़ता है… पर रेप के बाद 6 साल की बच्ची की हत्या भी तो...

10 साल पहले आसिफ अली ने एक बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी थी और अब उसकी सजा इस आधार पर कम की गई है कि उसका जेल में बर्ताव अच्छा है।

4 साल बाद ट्रंप ने बायडेन से हिसाब किया चुकता, प्रेसिडेंशियल डिबेट में अबकी बार धो डाला: अमेरिकी राष्ट्रपति की कई बार जुबान लड़खड़ाई,...

बहस में हर मुद्दे पर ट्रम्प, बायडेन से आगे दिखे और स्पष्टता से अपनी बातें रखी। वहीं बायडेन अधिकांश मुद्दों पर बात करते हुए अटकते रहे।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -