Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाज़ल्द ही भारतीय जवान करेंगे अत्याधुनिक अमेरिकी असॉल्ट राइफ़ल का इस्तेमालः रक्षा मंत्रालय

ज़ल्द ही भारतीय जवान करेंगे अत्याधुनिक अमेरिकी असॉल्ट राइफ़ल का इस्तेमालः रक्षा मंत्रालय

अमेरिकी कंपनी को सौदा तय होने की तारीख से 1 साल के अंदर इन राइफ़लों को भारत भेजना होगा।

चीन और पाकिस्तान सीमा पर तैनात सेना के जवान अब अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकेंगे। दरअसल, रक्षा मंत्रालय ने सेना में आधुनिकीकरण को लेकर एक अहम फै़सला लिया है। सरकार ने अमेरिका से करीब 73,000 अत्याधुनिक राइफ़लें ख़रीदने को मंजू़री दे दी है। बता दें कि राइफ़लों की ख़रीद का ये प्रस्ताव लंबे समय से अटका हुआ था। रिपोर्ट की मानें तो इसका इस्तेमाल क़रीब 3,600 किलोमीटर लंबी सीमा पर तैनात जवान करेंगे।

यूरोपीय देशों में हो रहा है इस राइफ़ल का इस्तेमाल

बता दें कि, अमेरिकी सुरक्षा बल अत्याधुनिक असॉल्ट राइफ़ल प्रयोग करते हैं, साथ ही कई अन्य यूरोपीय देश भी इन राइफ़लों का इस्तेमाल सुरक्षा के लिए कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह अनुबंध एक सप्ताह में तय हो सकता है। अमेरिकी कंपनी को सौदा तय होने की तारीख से 1 साल के अंदर इन राइफ़लों को भारत भेजना होगा। अमेरिका द्वारा निर्मित ये राइफ़लें इंसास राइफ़लों का स्थान लेंगी।

बता दें कि, अक्टूबर 2017 में सेना ने क़रीब 7 लाख राइफ़लों, 44,000 लाइट मशीन गन और क़रीब 44,600 कार्बाइन को खरीदने की प्रक्रिया शुरू की थी। जिसके बाद लगभग18 महीने पहले सेना ने स्वदेशी असॉल्ट राइफल का फायरिंग टेस्ट करते हुए उसे फेल कर दिया था। इसके बाद सेना ने विदेशी कंपनियों से राइफ़लें ख़रीदने की माँग की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

Meta पर ₹5000 करोड़ का जुर्माना, जानें क्या है न्यू मेक्सिको में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ का मामला: इससे बच्चों में बढ़ रहा...

न्यू मेक्सिको की कोर्ट ने मेटा पर करीब 5 हजार करोड़ का जुर्माना लगाया। बच्चो के मानसिक स्वास्थ्य, AI चैटबॉट्स और ऑनलाइन शोषण को लेकर उठे सवाल।

फर्जी है PM मोदी की विदेश यात्राओं पर फिजूलखर्ची वाला नैरेटिव: समझिए- कैसे मनमोहन सिंह से ज्यादा दौरे, फिर भी खर्च में नहीं हुई...

PM मोदी की विदेश यात्राओं पर खर्च को लेकर उठे सवालों के बीच जानिए मनमोहन सिंह के कार्यकाल से तुलना, यात्रा खर्च और बढ़ती कूटनीतिक ताकत की कहानी।
- विज्ञापन -