Homeदेश-समाज'BHU में स्नातक के इतिहास के कोर्स से रामायण, महाभारत और वैदिक काल हटा';...

‘BHU में स्नातक के इतिहास के कोर्स से रामायण, महाभारत और वैदिक काल हटा’; PRO ने कहा अफवाह है

बीचयू के इतिहास विभाग ने बीए कोर्स से रामायण, महाभारत और वैदिक काल के अध्याय को हटा दिया है। इस फैसले के बाद से ही छात्रों में विश्वविद्यालय प्रशासन और वाईसचांसलर के खिलाफ काफी रोष है। इस मामले को लेकर उन्होंने विभागाध्यक्ष से भी आपत्ति दर्ज कराई है।

बीएचयू यानी बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के प्रशासन ने इतिहास के कोर्स से रामायण और महाभारत को बाहर कर दिया है। हाल ही में संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में उठे विवाद से बीएचयू अभी निकल भी नहीं पाया है कि एक बार फिर से बीएचयू में हंगामा खड़ा हो गया है। दरअसल बीचयू के इतिहास विभाग ने बीए कोर्स से रामायण, महाभारत और वैदिक काल के अध्याय को हटा दिया है। इस फैसले के बाद से ही छात्रों में विश्वविद्यालय प्रशासन और वाईसचांसलर के खिलाफ काफी रोष है। इस मामले को लेकर उन्होंने विभागाध्यक्ष से भी आपत्ति दर्ज कराई है।

शाम में कुछ मीडिया में ऐसी खबरें आ रही थीं कि यूनिवर्सिटी में रामायण और महाभारत से जुड़े अध्यायों को हटाया जा रहा है। विश्वविद्यालय के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ने कहा है कि यह कोरी अफवाह है। उन्होंने आगे बताया कि कोर्स में किसी भी तरह का बदलाव एकेडमिक काउंसिल करती है, और ऐसा अभी कुछ नहीं हुआ है। उनके अनुसार यह सब विश्वविद्यालय को बदनाम करने की साजिश है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक छात्रों द्वारा इस मुद्दे पर आपत्ति जताने के बाद, इस विषय को लेकर बैठक शुरू हो गई है। इस सब के बीच विश्वविद्यालय परिसर पहले से ही एक प्रोफेसर फिरोज खान की नियुक्ति को लेकर काफी अशांत है। डॉ फ़िरोज़ खान की नियुक्ति के विरोध में धरना जारी है और विश्वविद्यालय प्रशासन अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुँच सका है।

वहीं इस विवाद पर छात्रों का भी गुस्सा जमकर फूटा है। फ़िरोज़ खान की नियुक्ति पर उपजे इस विवाद के चलते संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय पर पिछले 13 दिन से ताला लटका हुआ है। सम्भावना जताई जा रही है कि अगर बीएचयू में इतिहास के कोर्स से रामायण, महाभारत और वैदिक इतिहास को हटाने के मामले में अगर विवाद बढ़ता है तो आने वाले वक़्त में प्रशासन और छात्र एक बार फिर आमने-सामने होंगे।

कल ही में बीएचयू परिसर इससे पहले भी एक अन्य घटना के चलते सुर्ख़ियों में था। जब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सावरकर की तस्वीर को किसी उत्पाती ने उखाड़ कर फेंक दिया था। इस घटना के सर्वप्रथम एमए में पढ़ने वाले छात्रों का ध्यान इसकी ओर गया था। बाद में इस मामले की शिकायत की गई और जाँच के लिए तीन सदस्यीय कमिटी का गठन भी किया गया है।

नोट: इस रिपोर्ट को नई सूचनाओं के आलोक में अपडेट किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

स्टैंडअप शो में बढ़ती अभद्र भाषा पर बहस तेज, प्रणित मोरे और मधुर विर्ली के वीडियो वायरल: क्या खुद दर्शक ही दे रहे ऐसे...

कॉमेडी इंडस्ट्री के विवादों में अभद्र कंटेंट कैसे फेम दिलाता है? समाज की भूमिका क्या है और क्या हम इसे सपोर्ट कर रहे हैं?

‘कॉन्ग्रेस ने भगवा आतंकवाद बोलने को कहा’: UPA सरकार में मंत्री रहे सुशील शिंदे ने खोल दी पार्टी की असलियत, पुराना वीडियो Viral होते...

वायरल वीडियो में शिंदे 'भगवा आतंकवाद' को लेकर बड़ा बयान दे रहे हैं। उन्होंने माना कि यह शब्द इस्तेमाल नहीं होना चाहिए था और इसके पीछे पार्टी का हाथ बताया।
- विज्ञापन -