Homeरिपोर्ट₹33,000+ करोड़ की योजनाएँ, 3 मेडिकल कॉलेज: झारखंड-बिहार में 1 दिन में PM मोदी...

₹33,000+ करोड़ की योजनाएँ, 3 मेडिकल कॉलेज: झारखंड-बिहार में 1 दिन में PM मोदी का योगदान

PM मोदी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, इंजीनियरिंग कॉलेज, पाइप लाइन, नमामि गंगे प्रोजेक्ट के शिलान्यास और लोकार्पण से झारखंड में मूलभूत सुविधाओं को ताकत मिलने वाली है।

रविवार (जनवरी 17, 2019) को पीएम मोदी बिहार और झारखंड के दौरे पर पहुँचे। यहाँ पहुँचकर प्रधाममंत्री ने 33 हजार करोड़ रुपयों से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें पटना शहर को स्मार्ट बनाने से जुड़े प्रोजेक्ट हैं, बिहार के औद्योगिक विकास और युवाओं को रोज़गार से जुड़े प्रोजेक्ट हैं और बिहार के लिए स्वास्थ्य सुविधाएँ बढ़ाने वाली परियोजनाएँ हैं।

बरौनी पहुँचकर पीएम मोदी ने रिमोट कंट्रोल से पटना मेट्रो की आधारशिला रखी। जिसपर 13,365 करोड़ रुपए की लागत आएगी। साथ ही पुलवामा हमले को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि जो आग देशवासियों के दिल में है, वही आग उनके दिल में भी है। बरौनी के बाद पीएम हजारीबाग पहुँचे। यहाँ पर उन्होंने 800 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया और 3 मेडिकल कॉलेजों का भी उद्घाटन किया।

उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले साढ़े चार साल से झारखंड के विकास के लिए जो काम किया जा रहा है, उसको गति देने आए हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, इंजीनियरिंग कॉलेज, पाइप लाइन, नमामि गंगे प्रोजेक्ट के शिलान्यास और लोकार्पण से झारखंड में मूलभूत सुविधाओं को ताकत मिलने वाली है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया में हाहाकार, फिर भी भारत में नहीं हुई खाद की कमी: जानिए मोदी सरकार ने अपनी कूटनीति ने कैसे सुरक्षित रखा देश का...

भारत अपनी जरूरत की खाद का बड़ा हिस्सा आयात करता है। जब वैश्विक बाजार में उर्वरक की आपूर्ति रुकी, तो मोदी सरकार ने फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी अपनाई।

अखिलेश यादव किस मुँह से माँग रहे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? जिनके राज में बूथ लुटे, वही आज कर रहे ‘लोकतंत्र बचाने’ का ढोंग

ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा माँग रहे अखिलेश यादव को नहीं आई सपा राज की याद... जब होती थी बूथ कैप्चरिंग, विपक्षी उम्मीदवारों को 'उठवा' लेते थे।
- विज्ञापन -