Homeदेश-समाजकोरोना से जंग लड़ने के लिए भारतीय सेना तैयार: 'ऑपरेशन नमस्ते' का ऐलान, मात्र...

कोरोना से जंग लड़ने के लिए भारतीय सेना तैयार: ‘ऑपरेशन नमस्ते’ का ऐलान, मात्र 6 घंटे का प्लान

आर्मी चीफ ने आज कोरोना के खिलाफ सेना की तैयारियों को विस्तार से साझा किया। उन्होंने बताया कि सेना के पास 6 घंटे का एक प्लान तैयार है जिसके अंतर्गत आवश्यकता पड़ने पर तुरंत ही आइसोलेशन सेंटर और आईसीयू आदि तैयार किए जा सकते हैं। आर्मी ने COVID 19 के खिलाफ अपने ऑपरेशन को 'ऑपरेशन नमस्ते' नाम दिया है।

भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने आज कहा कि भारतीय सेना कोरोना महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। जनरल नरवणे ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आर्मी की भूमिका को रेखांकित करते कहा कि इस घड़ी में सेना का दायित्व है कि वह देश की सरकार और नागरिक प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर यह लड़ाई लड़े।

मीडिया के अनुसार देश के आर्मी चीफ ने आज कोरोना के खिलाफ सेना की तैयारियों को विस्तार से साझा किया। उन्होंने बताया कि सेना के पास 6 घंटे का एक प्लान तैयार है जिसके अंतर्गत आवश्यकता पड़ने पर तुरंत ही आइसोलेशन सेंटर और आईसीयू आदि तैयार किए जा सकते हैं। आर्मी ने COVID 19 के खिलाफ अपने ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन नमस्ते’ नाम दिया है। सेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय सेना आज तक अपने सभी ऑपरेशन्स में सफल हो कर निकली है और इस कोरोना वायरस के खिलाफ शुरू किए गए ‘ऑपरेशन नमस्ते’ में भी भारतीय सेना सफलता प्राप्त करेगी। यहाँ यह भी बताना जरुरी है कि अबतक सेना ने देशभर में 8 क्वारंटाइन सेंटर पूरे देश में शुरू कर दिए हैं।

जनरल नरवणे ने कहा- कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हम अलग-अलग स्तर पर तैयारियों में जुटे हैं। हमें नहीं पता कि आगे स्थितियाँ कैसी बनेंगीं लेकिन हम हर स्थिति से निपटने को तैयार हैं। सेना ने जवानों के लिए भी एडवाइजरी जारी की हुई है, उन्हें कोरोना से बचने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त हम बेहद कम नोटिस पर मेडिकल सुविधाएँ, बेड, आइसोलेशन सेंटरों आदि भी तैयार कर के देने को पाबंद हैं।

याद रहे कि देश में अब तक कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 700 पार कर गई है जिसमें सबसे बुरे हाल महाराष्ट्र और केरल राज्यों के हैं, जहाँ मरीजों की संख्या 100 से ज्यादा हो चुकी है। जबकि पूरे देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 20 पहुँच चुकी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -