Homeबड़ी ख़बरभारतीय उच्चायुक्त को सौंपे गए विंग कमांडर अभिनन्दन, स्वागत के लिए वाघा सीमा पर...

भारतीय उच्चायुक्त को सौंपे गए विंग कमांडर अभिनन्दन, स्वागत के लिए वाघा सीमा पर जुटे लोग

लोग भरी संख्या में वाघा बॉर्डर पर अभिनन्दन के स्वागत में ढोल-नगाड़े, पोस्टर और हार-फूल लेकर पहुँच रहे हैं। अभिनंदन के माता-पिता भी उन्हें लेने वाघा बॉर्डर जाएँगे।

ताज़ा ख़बरों के अनुसार, भारतीय वायु सेना के विंग कामंडर अभिनन्दन वर्तमान को भारतीय उच्चायुक्त को सौंप दिया गया है। उन्हें दोपहर 3-4 बजे के क़रीब भारत लाया जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि अभिनन्दन को रिसीव करने सीमा पर जाना उनके लिए गर्व की बात होगी। उनकी वापसी पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। उनकी वापसी की सूचना सुनते ही चेन्नई में लोगों ने पूजा-पाठ किया।

लोग भरी संख्या में वाघा बॉर्डर पर अभिनन्दन के स्वागत में ढोल-नगाड़े, पोस्टर और हार-फूल लेकर पहुँच रहे हैं। अभिनंदन के माता-पिता भी उन्हें लेने वाघा बॉर्डर जाएँगे। दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से उतरते वक्त लोगों ने उनका ताली बजाकर स्वागत किया। बता दें कि कल पाकिस्तानी संसद में इमरान ख़ान ने ऐलान किया था कि शुक्रवार (मार्च 1, 2019) को अभिनन्दन को रिहा कर दिया जाएगा।

ज्ञात हो कि पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले किए थे, जिसके बाद उसके एक विमान एफ-16 को मार गिराया गया था। पाकिस्तान के हमलों को नाकाम कर दिया गया था। भारतीय विंग कमांडर अभिनन्दन को पाकिस्तान ने हिरासत में ले लिया था जिसके बाद देश भर में उनकी रिहाई के लिए लोग बेचैन हो उठे। भारत ने पाकिस्तान को जेनेवा कन्वेंशन का उल्लंघन का आरोप लगाया और बिना शर्त उनकी तत्काल रिहाई की माँग की।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -