Homeदेश-समाजकॉन्वेंट में नन बनने के लिए पढ़ रही 21 वर्षीय लड़की की रहस्मय तरीके...

कॉन्वेंट में नन बनने के लिए पढ़ रही 21 वर्षीय लड़की की रहस्मय तरीके से कुएँ में मिली लाश, पहले भी इसी तरह हुए हैं कई ‘हादसे’

इससे पहले भी केरल में कई नन की मौतें इसी तरह कुएँ में गिरने से हो चुकी हैं। लगभग 20 मिनट में लोगों ने दिव्या को कुएँ से बाहर निकाला और एक निजी अस्पताल लेकर गए। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद......

केरल के तिरुवल्ला से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई हैं। जहाँ एक नन बनने के लिए पढ़ाई कर रही लड़की की लाश पलियाकारा बेसेलियन कॉन्वेंट के परिसर के अंदर एक कुएँ में मिली। जहाँ वो रहती थी।

खबरों के मुताबिक, मृतक की पहचान दिव्या पी जॉनी के रूप में हुई है, जो चुंगप्पारा की निवासी है। 21 वर्षीय दिव्या लंबे समय से ननहुड पाने के लिए कॉन्वेंट में रह रही थी।

गुरुवार (7 मई,2020) को कॉन्वेंट के छात्रावासों में रहने वाले लोगों ने सुबह करीब 11 बजे कुएँ में किसी चीज के गिरने की आवाज सुनी। राज्य की राजधानी से लगभग 120 किलोमीटर दूर तिरुवल्ला में बेसलियन कॉन्वेंट के परिसर में स्थित कुएँ में उन्होंने दिव्या को देखा।

पुलिस को सूचित कर, लगभग 20 मिनट में लोगों ने दिव्या को कुएँ से बाहर निकाला और एक निजी अस्पताल लेकर गए। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को तिरुवल्ला तालुक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस ने इस पर अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है और जाँच की तैयारी में जुट गई हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़की ने या तो आत्महत्या की है या कुएँ से पानी निकालते समय कुएँ में फिसल गई होगी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि चूँकि घटना में किसी भी तरह के जोर-जबरदस्ती की शिकायत नहीं है। इसलिए मौत का वास्तविक कारण अभी पता नहीं चल पाया है और उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

आपको बता दे इससे पहले भी केरल में कई नन की मौतें इसी तरह कुएँ में गिरने से हो चुकी हैं।

सितंबर 2018 में, केरल के कोल्लम जिले में 54 वर्षीय नन सुसान मथेवा का शव एक कॉन्वेंट के अंदर कुएँ में मिला था। नन राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम से लगभग 80 किलोमीटर दूर पठानपुरम के सेंट स्टीफेंस स्कूल में पढ़ाती थी।

दिसंबर 2015 में, केरल के इडुक्की जिले में वागामोन से लगभग 10 किलोमीटर दूर उलुपुनी के पवित्र हार्ट कॉन्वेंट के कुएँ में भी एक 33 वर्षीय नन स्टेला मारिया का शव पाया गया था।

वहीं 27 मार्च 1992 को कोट्टायम के सेंट पायस एक्स कॉन्वेंट में एक कैथोलिक सिस्टर को भी पानी के कुएँ में मृत पाया गया था। जानकारी के अनुसार इस मौत की जाँच अबतक केरल में सबसे लंबे समय तक चलने वाली हत्या की जाँच थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -