Homeरिपोर्टआदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सुमित्रा महाजन ने गाड़ियाँ और सुरक्षा लौटाई

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सुमित्रा महाजन ने गाड़ियाँ और सुरक्षा लौटाई

आगामी लोकसभा चुनावों के कारण 10 मार्च से पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। सुमित्रा महाजन ने उसी दिन से इंदौर में सरकारी गाड़ियों का उपयोग करना बंद कर दिया था।

लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई है। इसी के मद्देनज़र लोकसभा स्पीकर और इंदौर से बीजेपी सांसद सुमित्रा महाजन ने सरकारी गाड़ियाँ और सुरक्षाकर्मी मध्य प्रदेश सरकार को वापस लौटा दिए हैं।

सुमित्रा महाजन ने इस बारे में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को एक पत्र भी लिखा है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि आगामी लोकसभा चुनावों के कारण 10 मार्च से पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने उसी दिन से इंदौर में सरकारी गाड़ियों का उपयोग करना बंद कर दिया था, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष के संवैधानिक पद पर अब भी उनके आसीन होने के कारण सुरक्षा गार्ड और पुलिस की गाड़ियाँ उनकी निजी गाड़ी के साथ चल रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि इंदौर जैसे शांत और सुरक्षित शहर में उन्हें प्रोटोकॉल के तहत मिलने वाली इन गाड़ियों और सुरक्षाकर्मियों की आवश्यकता नहीं है। इसलिए वो इन सभी सुविधाओं का त्याग कर रही है।

हालाँकि अभी तक इंदौर लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है और सुमित्रा महाजन ने ये भी कहा कि उन्हें पता है कि अभी तक ना तो उनकी उम्मीदवारी को लेकर कोई घोषणा हुई है और ना ही उन्होंने चुनाव संबंधी कोई पर्चा भरा है। बता दें कि इंदौर में 19 मई को मतदान होना है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -