Homeदेश-समाजAir vistara देता है सिर्फ हलाल मीट, कहा- यही नियम: BJP नेता गौरव भाटिया...

Air vistara देता है सिर्फ हलाल मीट, कहा- यही नियम: BJP नेता गौरव भाटिया ने फिर आगे बढ़ाया झटका-हलाल डिबेट

सोमवार को यात्रा के दौरान जब उनसे खाने के लिए पूछा गया तो उन्होंने विमान में माँसाहारी भोजन के बारे में जानकारी ली कि वह झटका है या हलाल। जिसके जवाब में उन्हें बताया गया कि वे केवल हलाल मीट ही यात्रियों को परोसते हैं क्योंकि कंपनी का यही नियम है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोमवार (फरवरी 22, 2021) को एयर विस्तारा से हवाई यात्रा के बाद हलाल बनाम झटका मीट की बहस को दोबारा चर्चा में ला दिया। उन्होंने यात्रा के दौरान हुआ वाकया साझा करते हुए बताया कि एयर विस्तारा में सिर्फ़ और सिर्फ़ हलाल मीट ही सर्व किया जाता है और ये उन्हें स्वयं वहाँ के कर्मचारियों ने बताया है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को यात्रा के दौरान जब उनसे खाने के लिए पूछा गया तो उन्होंने विमान में माँसाहारी भोजन के बारे में जानकारी ली कि वह झटका है या हलाल। जिसके जवाब में उन्हें बताया गया कि वे केवल हलाल मीट ही यात्रियों को परोसते हैं क्योंकि कंपनी का यही नियम है।

अब भाटिया ने अपने ट्विटर से सवाल किया है कि क्या नियम भेदभाव करने वाला नहीं है। उनका क्या जो विमान में झटका मीट खाना चाहते हैं? दूसरे की भावनाओं का सम्मान क्यों नहीं किया जा रहा है?  

भाजपा नेता ने इस मामले में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से ध्यान देने और इस गलत काम को सुधारने का अनुरोध किया है।

बता दें कि पिछले कुछ समय से हलाल बनाम झटका का मुद्दा गरमाया हुआ है। बीते दिनों पहले कई लोगों ने मीट के उत्पादों से हलाल शब्द हटाने के लिए एक ऑनलाइन अभियान शुरू किया था, जिसके परिणामस्वरूप एग्रीकल्चरल एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथारिटी (एपीईडीए) ने अपने ‘रेड मीट मैन्युअल’ से हलाल शब्द हटा दिया। 

इस कदम पर एआईएमआईएम समेत कई संगठनों ने आपत्ति जाहिर की थी। एआईएमआईएम ने कहा था, “मुस्लिम देश से लेकर जहाँ-जहाँ मुसलमान हैं वे इस गोश्त को खाने से परहेज करेंगे। मीट एक्सपोर्ट का बिजनेस डैमेज होगा और मीट के व्यापारियों को इससे नुकसान होगा।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -