Homeदेश-समाजरामपुर: निकाह की दावत के लिए घर में हो रही थी गोकशी, दूल्हा यासीन...

रामपुर: निकाह की दावत के लिए घर में हो रही थी गोकशी, दूल्हा यासीन समेत 6 गिरफ्तार

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जब पुलिस ने छापेमारी की तो वह घर में गायों को कटते देख हैरान रह गई। फौरन घर की घेराबंदी कर परिवार के 6 लोगों को पकड़ा।

उत्तर प्रदेश के रामपुर के टांडा में गोकशी के आरोप में एक दूल्हा अपने परिजनों समेत निकाह वाले दिन गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शादी के घर से करीब एक क्विंटल गोमाँस पकड़ा और ऐसे उपकरण भी बरामद किए जिनसे जानवर काटे जाते हैं। सभी आरोपित जेल भेज दिए गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला टांडा के लालपुर कला गाँव का है। देर रात पुलिस को मुखबिर ने जानकारी दी कि एक शादी वाले घर में गोकशी चल रही है। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घर में गायों को कटते देख हैरान रह गई। पुलिस ने फौरन घर की घेराबंदी कर परिवार के 6 लोगों को पकड़ा।

गिरफ्तार किए गए लोगों में अब्दुल सलाम, बाबू हाजी, मोहम्मद रफी, भूरा, मोहम्मद इस्लाम और मोहम्मद यासीन शामिल है। यासीन के ही निकाह की दावत के लिए गोकशी हो रही थी। पुलिस ने बताया कि बुधवार (17 मार्च 2021) को होने वाले दावत-ए-वलीमा के लिए गोकशी हो रही थी। पुलिस ने सभी के खिलाफ गोकशी की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधिकारी माघो सिंह बिष्ट ने बताया, सभी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। दूल्हे की गिरफ्तारी के बाद निकाह कैंसिल हो गया। पुलिस के अनुसार इस संबंध में थाना टांडा पर आईपीसी की धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया है। 

गौरतलब है कि कुछ समय पहले घर में गोकशी का ही एक मामला यूपी के फतेहपुर जिले से आया था। वहाँ खागा के मजरे खैरई में एक घर में गोकशी करने पर 10 आरोपित पकड़े गए थे। पुलिस को उनके पास से पूरा ढाई क्विंंटल गोमाँस बरामद हुआ था।

प्रभारी निरीक्षक ने इस मामले में बताया था कि जब वह जबरील नाम के युवक के घर की घेराबंदी करने लगे तो आरोपित भागने लगे। पुलिस ने तभी घर से 10 लोगों को गिरफ्तार किया और करीब 250 किलोग्राम माँस, चार चाकू, दो कुल्हाड़ी, एक तराजू-बांट, मवेशी के अंगों के अवशेष बरामद किए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश यादव किस मुँह से माँग रहे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? जिनके राज में बूथ लुटे, वही आज कर रहे ‘लोकतंत्र बचाने’ का ढोंग

ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा माँग रहे अखिलेश यादव को नहीं आई सपा राज की याद... जब होती थी बूथ कैप्चरिंग, विपक्षी उम्मीदवारों को 'उठवा' लेते थे।

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।
- विज्ञापन -