Homeदेश-समाजजेल में क्रिश्चियन मिशेल को नहीं मिल रहा अच्छा खाना: 16 किलो घटा...

जेल में क्रिश्चियन मिशेल को नहीं मिल रहा अच्छा खाना: 16 किलो घटा वजन

सीबीआई कोर्ट ने मिशेल की दलील सुनने के बाद जेल अथॉरिटी को खाने की जाँच करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने इस मामले में जेल अधिकारियों और जेल के डॉक्टरों से उनका लिखित जवाब माँगा है।

अगस्ता वेस्टलैंड चॉपर घोटाला मामले में बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल ने गुरुवार (मई 9, 2019) को सीबीआई कोर्ट में शिकायत की है कि तिहाड़ जेल के अंदर उसे जो खाना दिया जाता है, उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं हैं। उसने कोर्ट से कहा कि जेल में खराब खाना खाने की वजह से उनका वजन 16 किलोग्राम कम हो गया है। मिशेल ने बताया कि उसे खाने में सिर्फ उबली हुई सब्जी दी जाती है। मिशेल का कहना है कि डॉक्टर ने उसे सेहतमंद खाना देने के लिए कहा है, लेकिन फिर भी उसे अच्छा खाना नहीं दिया जा रहा है।

सीबीआई कोर्ट ने मिशेल की दलील सुनने के बाद जेल अथॉरिटी को खाने की जाँच करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने इस मामले में जेल अधिकारियों और जेल के डॉक्टरों से उनका लिखित जवाब माँगा है। मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार (मई 10, 2019) को 2 बजे होगी। इससे पहले भी मिशेल के वकील ने जेल में मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद कोर्ट ने मिशेल की पेशी का वारंट जारी किया था। वहीं, मिशेल ने अपने परिवार के साथ ईस्टर मनाने के लिए पिछले महीने कोर्ट में 7 दिनों की अंतरिम जमानत की माँग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

गौरतलब है कि, मिशेल को पिछले साल 22 दिसंबर को संयुक्त अरब अमीरात ने भारत को सौंपा था। मिशेल को ₹3600 करोड़ के हेलीकॉप्टर सौदे के मामले में संयुक्त अरब अमीरात में गिरफ्तार किया गया था और 4 दिसंबर को भारत लाया गया। इसके बाद 28 दिसंबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -