Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय‘ज़्यादा हँसो मत, एक दिन रोओगे’- अब्दुल हमीद के कॉमेंट के कारण श्री लंका...

‘ज़्यादा हँसो मत, एक दिन रोओगे’- अब्दुल हमीद के कॉमेंट के कारण श्री लंका की मस्जिदों पर अटैक

किसी यूजर ने सिंहलीज़ में लिखा - "हमें रुलाना इतना आसान नहीं।" इसके साथ ही उसने समुदाय विशेष के लिए एक स्थानीय गाली का भी प्रयोग किया। इसी पोस्ट के जवाब में...

श्री लंका में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। स्थानीय आबादी और समुदाय विशेष के बीच ताजा तनातनी एक फेसबुक पोस्ट को लेकर हुई और देखते ही देखते कर्फ्यू लगाने की स्थिति आ गई। यह घटना चिलॉव नाम के शहर में हुई है। स्थानीय पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार की सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है।

रॉयटर्स के अनुसार, फेसबुक पर एक पोस्ट को लेकर यह मामला इतना बढ़ गया कि चिलॉव स्थित तीन मस्जिदों और सम्प्रदाय विशेष की कुछ दुकानों पर स्थानीय ईसाई समुदाय के लोगों ने पथराव किया।

फेसबुक पर किसी यूजर ने सिंहलीज़ में लिखा – “हमें रुलाना इतना आसान नहीं।” इसके साथ ही उसने समुदाय विशेष के लिए एक स्थानीय गाली का भी प्रयोग किया। इसी पोस्ट पर अब्दुल हमीद मोहम्मद हसमार ने अंग्रेजी में कॉमेंट किया – “Dont laugh more 1 day u will cry.” मतलब ज्यादा हँसो मत, एक दिन तुम रोओगे।

आपको बता दें कि श्री लंका में ईस्टर संडे के मौके पर 21 अप्रैल को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद सरकार ने बुर्के पर बैन लगाने के बाद अब एक और बड़ा कदम उठाया था। श्री लंका सरकार ने कुल 600 विदेशी नागरिकों को देश से निष्कासित कर दिया था। बता दें कि, देश से बाहर निकाले गए इन लोगों में 200 मौलवी भी शामिल थे।

इस साल ईस्टर संडे की सुबह ने श्रीलंका को हिला कर रख दिया था। 21 अप्रैल 2019 को श्रीलंका में इस्लामी आतंक का कहर बरपा था। लगातार आठ बम धमाकों से 200+ मौतें और करीब 500 से ज्यादा लोग बुरी तरह जख्मी हुए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।

‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’: राहुल गाँधी-संदीप दीक्षित की PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर घटिया टिप्पणी, कॉन्ग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा...

राहुल गाँधी ने PM मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया। इसके बाद दीक्षित ने मेलोनी को लेकर भद्दी टिप्पणी की।
- विज्ञापन -