Homeदेश-समाजमस्जिद में अजान को लेकर बवाल: मारपीट के बाद में घरों पर की गई...

मस्जिद में अजान को लेकर बवाल: मारपीट के बाद में घरों पर की गई पत्थरबाजी

मस्जिद में लड़ाई के बाद दोनों युवक अपने-अपने घर जा रहे थे। रास्ते में आरोपित पक्ष को आता देख पीड़ित पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपित पक्ष के लोगों ने भी...

एक मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के 2 युवकों में झड़प देखने को मिली। शनिवार (मई 20, 2019) को झड़प के बाद दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के घरों पर पत्थरबाजी करने की खबर आई।

मामला बुलंदशहर के खन्नीवाड़ा स्थित मस्जिद का है। जहाँ शनिवार की शाम एक युवक ने दूसरे युवक पर मगरिब की अजान दो मिनट पहले देने का आरोप लगाया और फिर उसे दो थप्पड़ मार दिए। हालाँकि वहाँ मौजूद लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर मामले को रफा-दफा कर दिया। लेकिन असली लड़ाई बाद में शुरू हुई।

अमर उजाला के स्थानीय संस्करण में प्रकाशित खबर

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक नमाज के बाद दोनों युवक अपने-अपने घर पहुँचे। जहाँ आरोपित पक्ष को आता देख पीड़ित पक्ष के लोगों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपित पक्ष के लोगों ने भी जवाब में उनके घर पर पत्थर फेंके।

हिंसा की सूचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुँची लेकिन पुलिस को देखते ही पथराव कर रहे लोग मौक़े से फरार हो गए। निरीक्षक सूरत सिंह के मुताबिक इस मामले में उनके पास अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

आपको बता दें कि मगरिब की अजान सुनकर ही लोग रोजा खोलते हैं। ऐसे में वक्त से पहले रोजा खोलने से लोगों का रोजा खराब हो जाता है। यही बात मुख्य रूप से विवाद का कारण बनी और हिंसक झड़प हुई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -