Homeराजनीतिकॉन्ग्रेस कार्यकर्ता की हत्या में AIMIM नेता तौफ़ीक शेख गिरफ़्तार

कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता की हत्या में AIMIM नेता तौफ़ीक शेख गिरफ़्तार

रेशमा के पति खाजा बंदे नवाज़ ने तौफ़ीक शेख के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई थी। हत्या का यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता रेशमा पेडकानुर की हत्या मामले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता तौफ़ीक शेख उर्फ़ पिलवान को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। फ़िलहाल, मामले की जाँच अभी जारी है।

ख़बर के अनुसार, तौफ़ीक शेख को ज़िले के धुलकेड़ गाँव के पास से हिरासत में लिया गया। उस पर रेशमा
पेडकानुर की हत्या का आरोप है। आरोपित को पकड़ने के लिए ऑपरेशन बसावन बागेवाड़ी पुलिस सर्कल इंस्पेक्टर, महादेव शिरहट्टी के नेतृत्व में किया गया था।

रेशमा के पति खाजा बंदे नवाज़ ने तौफ़ीक शेख के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई थी। हत्या का यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत दर्ज किया गया था। इसकी जाँच के लिए पुलिस ने दो टीमों का गठन किया था, जिनमें से एक बसावना बागेवाड़ी के पुलिस उपाधीक्षक महेश्वर गौड़ा और दूसरी विजयापुर के पुलिस उपाधीक्षक अशोक के नेतृत्व में थी। पुलिस सूत्रों का मानना ​​है कि तौफीक समेत छह लोग इस हत्या में शामिल थे।

दरअसल, कर्नाटक की राजनीति में उस समय हड़कंप मच गया था जब गुरुवार (16 मई) दोपहर से लापता चल रहीं कॉन्ग्रेस नेता रेशमा पेडकानुर की लाश विजयपुरा के कोल्हर गाँव में कृष्णा नदी के किनारे जंगलों में शुक्रवार (17 मई) को सुबह क़रीब छह बजे मिली थी। विजयपुरा ज़िले की रहने वाली रेशमा पहले जेडीएस में थीं। कॉन्ग्रेस नेता के परिवार वालों का कहना है कि आख़िरी बार उन्हें गुरुवार दोपहर में AIMIM के नेता तौफ़ीक के साथ देखा गया था, रेशमा के पति ने भी तौफ़ीक पर ही शक़ ज़ाहिर किया था। इसके अलावा तौफ़ीक और रेशमा के बीच किसी ज़मीन के विवाद का भी ख़ुलासा हुआ था।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2013 में रेशमा नेे जेडीएस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। 2018 के विधानसभा चुनाव में टिकट ना मिलने के बाद वो कॉन्ग्रेस में चली गई थीं और तभी से रेशमा कॉन्ग्रेस में सक्रिय थीं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -