Homeदेश-समाजअलीगढ़ में बच्ची को कचरे से निकालने वाली महिला को मिल रही हैं समुदाय...

अलीगढ़ में बच्ची को कचरे से निकालने वाली महिला को मिल रही हैं समुदाय विशेष से धमकियाँ

कुछ ट्विटर यूज़र्स का कहना है कि यह महिला एक दलित हिन्दू से है। सम्भावनाएँ जताई जा रही हैं कि महिला को इस प्रकरण को उजागर करने के कारण डराया-धमकाया जा रहा है।

एक ओर जहाँ अलीगढ़ के टप्पल में ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अब इस मामले को नया रूप देने पर उतर आए हैं। अब तक इस मामले में आरोपित जाहिद की पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बच्ची का शव जिस कपड़े में लिपटा हुआ था, वो जाहिद की पत्नी का दुपट्टा था।

दरअसल, बच्ची का शव कचरे के ढेर में बरामद हुआ था। अब इसे ढूँढने वाली महिला को कुछ लोग धमकियाँ दे रहे हैं। ट्विटर पर आज एक वीडियो सामने आया है जिसमें कचरा साफ़ करने वाली उस महिला को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि उन्हें समुदाय विशेष के लोग धमकियाँ दे रहे हैं।

वीडियो में महिला कह रही हैं कि इलाके में समुदाय विशेष के द्वारा उन पर पर रिश्वत लेकर मृतक बच्ची को खुद वहाँ फेंकने के आरोप तक लगाए जा रहे हैं। उन्हें धमकियाँ भी दी जा रही हैं। इसके साथ ही महिला को अपने परिवार की सुरक्षा का भी डर सता रहा है। कुछ ट्विटर यूज़र्स का कहना है कि यह महिला एक हिन्दू है जो कि SC है। सम्भावनाएं जताई जा रही हैं कि महिला को इस प्रकरण को उजागर करने के कारण डराया-धमकाया जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -