Homeविविध विषयमनोरंजन'मैं क्यों आमिर खान को फ्री में ट्रोल करूँ? ' : लाल सिंह चड्ढा...

‘मैं क्यों आमिर खान को फ्री में ट्रोल करूँ? ‘ : लाल सिंह चड्ढा के डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने ‘ट्रोलर्स’ पर तंज कसा, बोले- मुझे भी पैसे दो

अद्वैत ने लिखा, "मुझको पता चला है कि आमिर सर को ट्रोल करने के लिए लोगों को पैसे दिए गए हैं। यह सुनकर बहुत दुख हुआ। यह ठीक नहीं है। मैं बिना पैसे के उन्हें ट्रोल क्यों करूँ?"

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को बॉयकॉट करने की माँग पिछले कुछ दिनों से ट्विटर पर ट्रेंड में हैं। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने इस माँग को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

अद्वैत ने #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड पर लिखा, “मुझको पता चला है कि आमिर सर को ट्रोल करने के लिए लोगों को पैसे दिए गए हैं। यह सुनकर बहुत दुख हुआ। यह ठीक नहीं है। मैं बिना पैसे के उन्हें ट्रोल क्यों करूँ?” अपने इस बयान के साथ उन्होंने ट्रोलर्स पर तंज कसने के लिए “Pay Every TRoll” लिखा।

अद्वैत चंदन की स्टोरी का स्क्रीनशॉट

बता दें कि लाल सिंह चड्ढा के आने से पहले सोशल मीडिया पर आमिर खान की कुछ पुरानी क्लिप वायरल होने लगीं थीं। एक में उन्होंने बता रखा था कि देश में असहिष्णुता के कारण उनकी बीवी देश छोड़ने की बातें करती हैं। वहीं एक में उन्होंने कहा था कि अगर लोगों को उनकी फिल्म नहीं पसंद तो वह उसे न देंखें। इसी तरह करीना कपूर की एक भी एक क्लिप सामने आई थी जिसमें वह दर्शकों पर गुस्सा जाहिर करते हुए कह रही थीं कि अगर उन्हें फिल्म नहीं पसंद तो वो न जाएँ।

इन वीडियोज के वायरल होने के बाद लोगों ने आमिर की फिल्म को बॉयकॉट करना शुरू कर दिया था। यह देख आमिर खान ने कहा भी था, “मुझे दुख होता है। मुझे ये भी लगता है कि जो ये कह रहे हैं उन्हें लगता है मैं देश से प्यार नहीं करता। लेकिन ये गलत हैं। ऐसा नहीं है। मेरी फिल्म को बॉयकॉट मत करो। प्लीज उसे देखो।”

गौरतलब है कि आमिर खान ने फिल्मी दुनिया में 4 साल बाद दोबारा एंट्री की है। उनकी फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। रिलीज डेट 11 अगस्त 2022 है। इसी बीच अक्षय कुमार की रक्षा बंधन भी आ रही है। ऐसे में पहले ही आमिर की फिल्म के लिए चुनौती थी। लेकिन अब इसकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं क्योंकि दर्शक इसे देखने से मना कर रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हड़प्पा सभ्यता की सबसे प्रसिद्ध प्रतिमा को ‘कपड़े’ पहनाने पर विवाद, NCERT ने वापस लिया फैसला: जानें- 4500 साल पुरानी ‘डांसिंग गर्ल’ की पूरी...

हड़प्पा सभ्यता की 4500 साल पुरानी 'डांसिंग गर्ल' प्रतिमा को लेकर विवादों में NCERT। जानिए प्रतिमा की खोज, इतिहास और सांस्कृतिक महत्व।

2.5 लाख रेप पीड़िता, 87% आरोपित मुस्लिम और 149+ शहरों में फैला नेटवर्क: 219 पन्नों की ‘रेप गैंग इन्क्वायरी रिपोर्ट’ में सामने आई UK...

ब्रिटेन के 'ग्रूमिंग गैंग' पर सामने आई रिपोर्ट में 87 प्रतिशत मुस्लिम आदमी शामिल थे और उनका शिकार 250000 से ज्यादा 'श्वेत लड़कियाँ' रहीं। रिपोर्ट के प्रमुख बातें जानें।
- विज्ञापन -