Homeविविध विषयअन्य9 बच्चों की मौत, 5 की हालत गंभीर: उत्तराखंड के टिहरी में स्कूल बस...

9 बच्चों की मौत, 5 की हालत गंभीर: उत्तराखंड के टिहरी में स्कूल बस खाई में गिरी

उत्तराखंड के टिहरी में स्कूल बस के खाई में गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई है। ये घटना टिहरी के कांगसाली में...

उत्तराखंड के टिहरी में स्कूल बस के खाई में गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई है। ये घटना टिहरी के कांगसाली में मंगलवार (अगस्त 6, 2019) की सुबह हुई। जानकारी के मुताबिक इस बस में हादसे के समय 18 बच्चे सवार थे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौक़े पर पहुँच गई है और घायल बच्चों को नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में 5 बच्चों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। अस्पताल में घायल बच्चों को हर संभव इलाज देने का प्रयास किया जा रहा है।

एएनआई की खबर के मुताबिक इस हादसे में 7 बच्चों की मौत हुई है जबकि आजतक अपनी खबर में 9 बच्चों की जान जाने की पुष्टि कर रहा है। जानकारी के मुताबिक बच्चे एंजेल पब्लिक स्कूल के बताए जा रहे हैं।

उत्तराखंड टिहरी में हुए इस हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट करके दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट पर अपनी शोक संवेदनाओं को व्यक्त किया है और हादसे की उच्चस्तरीय जाँच के आदेश दिए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉकरोचों के प्रदर्शन में घुसी नेहा बोरा कौन है? जानिए AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष का चिट्ठा- उमर खालिद को बताती है बेचारा, ब्राह्मणों से...

आइए जानते हैं CJP के प्रदर्शन में घुसकर वामपंथी एजेंडे को हवा देने वाली नेहा बोरा कौन हैं और कैसे वो ब्राह्मणों के खिलाफ जहर उगलती आईं हैं।

गाजियाबाद के सीवर प्लांट में पोलियो वायरस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, किसी बच्चे में संक्रमण नहीं: जानिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने कैसे बढ़ाई...

गाजियाबाद के सीवर में पोलियो वायरस मिला। यह वायरस पोलियो वैक्सीन के कमजोर अंश से विकसित होता है जो कमजोर टीकाकरण वाले इलाकों में फैलता है।
- विज्ञापन -