Homeदेश-समाजबदलेगी मनसा देवी मंदिर क्षेत्र की तस्वीर, 'होली कॉम्प्लेक्स' के निर्माण का ऐलान: CM...

बदलेगी मनसा देवी मंदिर क्षेत्र की तस्वीर, ‘होली कॉम्प्लेक्स’ के निर्माण का ऐलान: CM खट्टर ने बैठक में लिया बड़ा फैसला, संस्कृति गुरुकुल-वृद्धाश्राम भी बन रहा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस बैठक की अध्यक्षता की और कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई। बोर्ड की बैठक में फैसला लिया गया कि श्री माता मनसा देवी परिसर में बन रहे संस्कृत कालेज को श्राइन बोर्ड ही चलाएगा।

हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सरकार ने पंचकूला स्थित श्री माता मनसा देवी मंदिर क्षेत्र को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कहा है कि मंदिर क्षेत्र को ‘होली कॉम्पलेक्स’ बनाया जाएगा। सरकार ने साथ ही मंदिर के निर्धारित क्षेत्र में शराब की दुकानों को बंद करने का फैसला लिया है।

मंदिर क्षेत्र से करीब 2.5 किलोमीटर के क्षेत्र में शराब बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाएगा। जिन ठेकों को वहाँ से हटाया जाएगा, सरकार उसकी भी वैकल्पिक व्यवस्था करेगी। हरियाणा सचिवालय में श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह फैसले लिए। उन्होंने कहा कि जिन ठेकों को निर्धारित क्षेत्र से हटाया जाएगा, उसे कहीं ओर आवंटित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस बैठक की अध्यक्षता की और कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई। बोर्ड की बैठक में फैसला लिया गया कि श्री माता मनसा देवी परिसर में बन रहे संस्कृत कालेज को श्राइन बोर्ड ही चलाएगा। इस कालेज में स्टाफ की नियुक्ति, उनका वेतन व छात्रों से ली जाने वाली फीस श्राइन बोर्ड द्वारा ही तय की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए यह एक अनूठी पहल है। कॉलेज की आधारशिला रखी जा चुकी है। श्राइन बोर्ड ने इसके लिए जमीन मुहैया करवा दी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में बन रहे वृद्धाश्रम की इमारत लगभग तैयार हो गई है। इसके संचालन के लिए बोर्ड को जल्द से जल्द कोई प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्री माता मनसा देवी मंदिर में बनने वाले राष्ट्रीय आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान व संस्कृत गुरुकुल के काम को जल्द से जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

संभल हिंसा में था सपा सांसद बर्क का हाथ, पुलिस की गोली से नहीं हुई किसी की मौत: न्यायिक आयोग ने 857 पेज की...

संभल हिंसा 2024 में सपा सांसद बर्क का हाथ था। हिंसा की जाँच के लिए गठित न्यायिक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। सरकार को आयोग ने रिपोर्ट सौंप दी है।

प्रेस फ्रीडम का पीटता है ढोल, लेकिन जर्नलिस्ट की कब्रगाह बना पाकिस्तान: बलूचिस्तान में 42 पत्रकारों की मौत, POK में जुल्म दिखाने पर मीडिया...

पाकिस्तान का प्रेस फ्रीडम क्या दिखाता है? वहाँ के पत्रकारों की हत्या, सच्चाई बोलने पर पाबंदी और विदेशी मीडिया के लिए अपने अनुसार बनाए गए नियम।
- विज्ञापन -