Homeदेश-समाजपश्चिम बंगाल: मुहर्रम के जुलूस में जम कर लहराई गईं बंदूकें, 8 साल के...

पश्चिम बंगाल: मुहर्रम के जुलूस में जम कर लहराई गईं बंदूकें, 8 साल के बच्चे को लगी गोली

मालदा के अपने गॉंव में 8 वर्षीय अब्दुल मुहर्रम के जुलूस को देख रहा था। जुलूस में शामिल समुदाय विशेष के कई लोग फायरिंग कर रहे थे। 2 गोली अब्दुल को लगी और वह ज़मीन पर गिर पड़ा।

पश्चिम बंगाल के मालदा में मुहर्रम जुलूस के दौरान समुदाय विशेष के लोगों ने खुलेआम बंदूकें लहराईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूसरे समुदाय के लोग सड़क पर जुलूस लेकर नाचते-गाते और नारा लगाते चल रहे हैं। इनमें से अधिकतर युवा थे और सरेआम बंदूकें लहरा रहे थे। जहाँ ये सब हो रहा था, वहाँ एक हाई स्कूल भी था। देखें वीडियो:

भाजपा के जॉइंट जनरल सेक्रेट्री सुरेंद्र जैन ने मालदा के मुहर्रम जुलूस का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि समुदाय विशेष की हर हिंसा, त्योहार में शांति संदेश मिलता है चाहे वो दहशत पैदा करने के लिए हो। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से पूछा है कि शांतिपूर्ण ढंग से की गई रामनवमी, हनुमान जयंती, दुर्गापूजा से वह क्यों आतंकित होती हैं?

विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि इस तरह की ख़बरें ‘सेक्युलर मीडिया’ द्वारा नहीं दिखाई जाती हैं और न ही कोई ‘सेक्युलर नेता’ इस तरह की वीडियो पर आपत्ति जताता है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए।

उधर, मालदा में ही एक 8 वर्षीय बच्चे को मुहर्रम के जुलूस के दौरान गोली लग गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। रतुआ थाना के अंतर्गत आने वाले हाजीपुर गाँव में यह बच्चा मुहर्रम का जुलूस देख रहा था। जुलूस में शामिल कई लोग फायरिंग भी कर रहे थे। 2 गोली बच्चे को आकर लग गई। वह तुरंत ज़मीन पर गिर पड़ा। एक गोली उसके पैर में लगी और दूसरी छाती के पास से गुजर गई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

लिपुलेख पर नेपाल ने क्या यू-टर्न लिया: बालेन शाह ने मोदी से मुलाकात में क्यों नहीं उठाया 200 साल पुराना सीमा विवाद?

लिपुलेख का विवाद 200 साल पुराना है। भारत के पास ऐतिहासिक प्रमाण हैं कि लिपुलेख उसका है लेकिन नेपाल इसे नहीं मानता। वह अपना दावा करता है।

अंताल्या में COP31 की नाकामी, बिना समझौते लौटे करीब 200 देश: जलवायु संकट के बीच गरीब देशों के हिस्से आए खोखले वादे, जानिए सबकुछ

समझौते के मसौदे से कोयला, तेल और गैस यानी जीवाश्म ईंधन को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने या उनसे दूर जाने का साफ जिक्र तक हटा दिया गया।
- विज्ञापन -