Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयBRICS का मंच, फर्श पर रखे तिरंगे को उठा कर PM मोदी ने जेब...

BRICS का मंच, फर्श पर रखे तिरंगे को उठा कर PM मोदी ने जेब में रखा: दक्षिण अफ़्रीकी राष्ट्रपति ने भी देखा-देखी उठाया अपना झंडा, देखें वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BRICS समिट में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुँचे हुए हैं। उनका वहाँ भव्य स्वागत भी हुआ। इस दौरान एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद देश भर में उनकी जम कर प्रशंसा हो रही है। असल में मौका था BRICS के ग्रुप फोटो सेशन का। इसमें सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों को मंच पर खड़े होकर तस्वीरें क्लिक करवानी थी। इस दौरान उन देशों के झंडे मंच पर नीचे रखे गए थे। जिस देश का झंडा जहाँ रखा हुआ था, वहाँ पर उस देश के नेता को खड़ा होना था।

इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा मंच पर पहुँचे। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमीन पर तिरंगा रखे हुए देखा, उन्होंने तुरंत आगे बढ़ कर उसे उठाया। उन्होंने भारत के राष्ट्रीय ध्वज को उठा कर अपने पॉकेट में रख लिया। उन्हें देख कर दक्षिण अफ़्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने भी अपने देश का झंडा नीचे से उठा लिया। फिर नीचे से एक कर्मचारी मंच पर पहुँचा, जिसे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने अपने देश का झंडा दे दिया।

हालाँकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसे तिरंगा नहीं दिया और उसे अपने पॉकेट में रखे रहे। शायद उन्हें डर था कि उक्त कर्मचारी भी तिरंगे को ले जाकर किसी ऐसी जगह न डाल दे, जहाँ उसका अपमान हो। बता दें कि भारत में भी तिरंगे झंडे को फर्श पर नहीं रखा जाता और इसे अपमान माना जाता है। भारत के राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान और संवेदनशीलता को देख कर लोगों ने उनकी तारीफ़ की। लोगों ने कहा कि चाहे प्रधानमंत्री मोदी जहाँ भी रहें, वो देश और देश के प्रतीकों के सम्मान के प्रति संवेदनशील रहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही पिछले साल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की थी और इस साल भी उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया था कि वो अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराएँ। इसके लिए राष्ट्रध्वज के नियमों में भी संशोधन किया गया था। ऐसे समय में जब देश ‘चंद्रयान 3’ की लैंडिंग को लेकर चाँद पर तिरंगा फहराने की बात कर रहा है, पीएम मोदी का ये वीडियो आने के बाद लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। पीएम मोदी भारत में भी कई कार्यक्रमों में प्लास्टिक वगैरह पड़ा देखते हैं तो उठा कर रख लेते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -