Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय1000+ मौतें, वीडियो में चीखते-चिल्लाते लोग: मोरक्को में भूकंप ने मचाई तबाही, PM मोदी...

1000+ मौतें, वीडियो में चीखते-चिल्लाते लोग: मोरक्को में भूकंप ने मचाई तबाही, PM मोदी ने हरसंभव मदद का दिया आश्वासन, G20 में भी की अपील

मोरक्को के जियोफिज़िकल सेंटर ने कहा है कि भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। पुर्तगाल और अल्जीरिया तक इस भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

उत्तरी अफ्रीका के देश मोरक्को (Morocco Earthquake) में 8 सितंबर की रात आए भीषण भूकंप में अब तक 1030+ लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों लोग घायल हैं। घायलों और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 आंकी गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे का कहना है कि भूकंप का केंद्र मारकेश शहर से 71 किलोमीटर दूर हाई एटलस की पहाड़ियों में इघिल गाँव के पास था। भूकंप की गहराई जमीन 18.5 किलोमीटर नीचे थी। यह इस इलाके में बीते 120 साल में आया सबसे भीषण भूकंप है।

वहीं, मोरक्को के जियोफिज़िकल सेंटर ने कहा है कि भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। पुर्तगाल और अल्जीरिया तक इस भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सोशल मीडिया पर भूकंप से जुड़े कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो में बिल्डिंग गिरती हुई नजर आ रही है। भूकंप से इमारतें मलबे और धूल में तब्दील हो गईं। वहीं कुछ वीडियो में लोग चीखते-चिल्लाते नजर आ रहे हैं।

इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “मोरक्को में भूकंप से हुई लोगों की मौत के बारे में सुनकर बहुत दुःख हुआ। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ मोरक्को के लोगों के साथ हैं। जिन लोगों ने अपने परिवार के लोगों को खोया, उनके लिए संवेदना व्यक्त करता हूँ।”

उन्होंने आगे कहा है, “उम्मीद करता हूँ कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएँ। भारत इस कठिन समय में मोरक्को की हर संभव मदद करने को तैयार है।” यही नहीं, G-20 शिखर सम्मेलन में बोलते हुए भी पीएम मोदी ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय मोरक्को की सहायता के लिए आगे आएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बंगाल नगर पालिका भर्ती घोटाले में TMC MLA मदन मित्रा के ठिकानों पर ED की छापेमारी, ₹200 करोड़ का हुआ खेल: जानें- इस संगठित...

शिक्षक भर्ती जाँच से खुला नगर पालिका भर्ती घोटाले का राज। 1814 संदिग्ध नियुक्तियों के बीच मदन मित्रा समेत कई बड़े नाम जाँच के घेरे में है।

फीफा विश्व कप 2026 में पुलिसिच की कप्तानी और बालोगन के दमदार गोलों से USA ने पैराग्वे को 4-1 से रौंदा, अब ब्राजील Vs...

विश्व कप का आगाज़ सही मायनों में चुका है। पिछले चार वर्षों से जो धरा बारूद के ढर्रे पर बैठी हुई है उसे फिर मुस्कुराने की वजह मिल गई है।
- विज्ञापन -