Friday, October 18, 2024
Homeविविध विषयअन्य₹116 करोड़ का खरीदा घर: जानिए कौन हैं व्रतिका गुप्ता, जिनकी मुंबई वाली प्रॉपर्टी...

₹116 करोड़ का खरीदा घर: जानिए कौन हैं व्रतिका गुप्ता, जिनकी मुंबई वाली प्रॉपर्टी डील बटोर रही चर्चा

व्रतिका गुप्ता की कंपनी 'Masion Sia' लक्जरी होम डेकोरेशन की दुनिया में एक बड़ा नाम है। उन्होंने जो घर खरीदा है, वो सी व्यू वाला है। अर्थात, वहाँ से समुद्र दिखता है।

फैशन डिजाइनर व्रतिका गुप्ता ने मुंबई में 116 करोड़ रुपए का घर खरीदा है, जिसके बाद वो चर्चा में आ गई हैं। असल में वो ‘Masion Sia’ नामक कंपनी की संस्थापक एवं CEO हैं, जो घरों को सजाने का काम करती है। अब उन्होंने मुंबई के पॉश इलाके वर्ली स्थित ‘ओबरॉय थ्री सिक्सटी’ सोसाइटी में ये आलीशान घर खरीदा है। यहाँ पिछले साल D’Mart के संस्थापक राधाकिशन दमानी ने 1238 करोड़ रुपए की डील की थी, जिसके बाद ये जगह चर्चा में आया था।

व्रतिका गुप्ता की कंपनी ‘Masion Sia’ लक्जरी होम डेकोरेशन की दुनिया में एक बड़ा नाम है। उन्होंने जो घर खरीदा है, वो सी व्यू वाला है। अर्थात, वहाँ से समुद्र दिखता है। 39 वर्षीय व्रतिका गुप्ता का ये नया घर 12,138 स्क्वायर फ़ीट में फैला हुआ है। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए प्रति स्क्वायर फ़ीट आँकी गई है। उन्होंने इसके लिए 5.82 करोड़ रुपए तो सिर्फ स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है। रविवार (7 जनवरी, 2024) को इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रेशन हुई है।

इस घर के साथ व्रतिका गुप्ता को 8 पार्किंग स्लॉट भी मिले हैं। इससे पहले ये भी सामने आया था कि 12.25 करोड़ रुपए की कार रॉल्स रॉयस (कलिनन ब्लैक बैज) खरीदने वाली वो देश की पहली महिला हैं। इंटीरियर डेकोरेशन के काफी महँगे उत्पाद बेचने वाली कंपनी की मालिक व्रतिका गुप्ता ने पर्ल एकेडमी ऑफ फैशन और NIFT से पढ़ाई की है। उन्होंने 2022 में इस कंपनी की स्थापना की थी। मुंबई में अकेले साल 2022 में 1,12,668 संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन हुए हैं

उन्होंने जो अपार्टमेंट खरीदा है, वो 49वीं मंजिल पर स्थित है। बता दें कि ‘थ्री सिक्सटी वेस्ट’ के 2 टॉवर हैं, जिनमें से एक में रिट्ज-कार्लटन होटल चलता है और दूसरे टॉवर में इसी होटल प्रबंधन द्वारा रेजिडेंशियल बिल्डिंग का मैनेजमेंट किया जाता है। व्रतिका गुप्ता इंटीरियर एवं फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने ‘अंजुमन फैशन लिमिटेड’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। 2009-11 के बीच वो अंजू मोदी के ब्रांड की डिजाइनर थी। फिर वो ‘Two White Birds’ में डिजाइन डायरेक्टर बनीं

2017 में उन्होंने ‘व्रतिका एन्ड नकुल’ की स्थापना की। नकुल अग्रवाल उनके पति हैं। मुंबई और हैदराबाद में भी व्रतिका गुप्ता के स्टोर हैं। उनकी कंपनी परंपरागत और ऐतिहासिक डिजाइनों को आधुनिक साँचे में ढाल कर पेश करती है। फाइन मेटल, क्रिस्टल, पत्थर और कांच का इस्तेमाल कर के ये उत्पाद बनाए जाते हैं। ‘Masion Sia’ भारतीय इतिहास और पश्चिमी आधुनिकता के मिश्रण पर ध्यान देती है। व्रतिका गुप्ता की कुल संपत्ति की सटीक जानकारी फ़िलहाल नहीं है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गुजरात के गिर-सोमनाथ में तोड़े जो इस्लामिक ढाँचे (दरगाह+मस्जिद) वे अवैध: सुप्रीम कोर्ट को प्रशासन ने बताया क्यों चला बुलडोजर, मुस्लिम बता रहे थे...

गिर-सोमनाथ में मस्जिद-दरगाह गिराने में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना नहीं हुई है, यह वहाँ के कलेक्टर ने कहा है।

‘बहराइच के दरिंदों का हो गया इलाज’: जिस अब्दुल हमीद के घर हुई रामगोपाल मिश्रा की हत्या, उसके 2 बेटों का नेपाल बॉर्डर पर...

बहराइच पुलिस ने रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने के आरोपित रिंकू उर्फ सरफराज खान और तालिब उर्फ सबलू का एनकाउंटर कर दिया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -