Saturday, September 21, 2024
Homeविविध विषयअन्यक्या इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट के 'सिक्सर किंग' बन जाएँगे रोहित शर्मा, जानिए वे...

क्या इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट के ‘सिक्सर किंग’ बन जाएँगे रोहित शर्मा, जानिए वे 3 मुकाम जो भारतीय कप्तान कर सकते हैं हासिल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट यानी T20, वनडे और टेस्ट के रिकॉर्ड को देखें तो सबसे अधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड कैरिबियाई दिग्गज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 553 छक्के लगाए हैं। वे अब संन्यास ले चुके हैं। रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 513 छक्के जुड़ चुके हैं।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। कुछ समय पहले वह फॉर्म से जूझ रहे थे। लेकिन, अब अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। पहले श्रीलंका और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी सीरीज में उन्होंने अपने क्लास का प्रदर्शन किया है।

चूँकि, वह टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट के कप्तान हैं। साथ ही इस साल एकदिवसीय विश्व कप भी होना है। ऐसे में साल 2023 उनके लिए कई मायनों में खास रहने वाला है। ऐसे रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं जिन्हें रोहित शर्मा 2023 में ही तोड़ सकते हैं।

1.) टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन

टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर है। उन्होंने T20 क्रिकेट में 4008 रन बनाए हैं। चूँकि, रोहित शर्मा पहले भी टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रह चुके हैं। ऐसे में उनके फैंस यह उम्मीद कर रहे होंगे कि रोहित एक बार फिर यह रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे।

टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा अब तक 3853 रन बना चुके हैं। यानी वह विराट कोहली के इस रिकॉर्ड से महज 155 रन दूर हैं। ऐसे में, यह कहना गलत नहीं होगा कि रोहित शर्मा विराट के इस रिकॉर्ड को एक-दो पारियों में तोड़ सकते हैं। हालाँकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में रोहित और विराट दोनों को ही आराम दिया गया है। इसलिए, यह बैटल देखने के लिए क्रिकेट फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

2.) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट यानी T20, वनडे और टेस्ट के रिकॉर्ड को देखें तो सबसे अधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड कैरिबियाई दिग्गज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 553 छक्के लगाए हैं। वे अब संन्यास ले चुके हैं। इसलिए, यह रिकॉर्ड इसी आँकड़े पर रुका हुआ है।

हालाँकि, रोहित शर्मा की नजरें निश्चित तौर पर इस रिकॉर्ड पर होंगीं। फिलहाल, रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 513 छक्के जुड़ चुके हैं। यानी वह गेल के रिकॉर्ड से 41 छक्के दूर हैं। यह रिकॉर्ड तोड़ना कठिन हो सकता है। लेकिन, रोहित को इस साल अभी पूरा क्रिकेट खेलना बाकी है। ऐसे में, तीनों फॉर्मेट में छक्कों की बरसात कर वह खुद को अगला ‘सिक्सर किंग’ साबित कर सकते हैं।

3.) बतौर कप्तान वनडे का सबसे बड़ा स्कोर

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ईशान किशन और शुभमन गिल ने हाल ही में शानदार दोहरे शतक जड़े हैं। चूँकि, रोहित शर्मा एक बार फिर फॉर्म में आ चुके हैं। इसलिए, उनसे दोहरे शतक की उम्मीद की जा रही है। यह हर कोई जानता है कि वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक दोहरे शतक और व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली थी।

हालाँकि, वनडे क्रिकेट के किसी मैच में बतौर कप्तान वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है। सहवाग ने कप्तान के रूप में 219 रन बनाए थे। चूँकि, रोहित शर्मा के बल्ले से आखिरी दोहरा शतक साल 2017 में निकला था। इसलिए अब, फैंस उनके एक और दोहरे शतक का इंतजार कर रहे हैं। देखना होगा कि क्या साल 2023 में ही रोहित शर्मा ये रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

तिरुपति प्रसाद की पवित्रता हुई बहाल, TTD ने बयान जारी कर दिया आश्वासन: ‘जानवर की चर्बी’ वाले विवाद पर Amul ने कहा- हमने कभी...

टीटीडी ने कहा है कि प्रसादम की शुद्धता को फिर से स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि घी आपूर्ति और उसके इस्तेमाल में पूरी सावधानी बरती जाती है, ताकि प्रसाद की पवित्रता और भक्तों की आस्था बनी रहे।

अब फैक्टचेक नहीं कर सकती केंद्र सरकार: जानिए क्या है IT संशोधन नियम 2023 जिसे बॉम्बे हाई कोर्ट ने बताया ‘असंवैधानिक’, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता...

सोशल मीडिया और ऑनलाइन तथ्यों की जाँच के लिए केंद्र द्वारा फैक्ट चेकिंग यूनिट बनाने को बॉम्बे हाई कोर्ट ने संविधान का उल्लंघन बताया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -