Saturday, September 14, 2024
Homeविविध विषयअन्यजिस देश में हर 5वें दिन बन रहा एक अरबपति, उस देश के सबसे...

जिस देश में हर 5वें दिन बन रहा एक अरबपति, उस देश के सबसे कम उम्र के अमीर को जानते हैं आप: हुरुन लिस्ट में बीजिंग पीछे, मुंबई नंबर 1

'हुरुन इंडिया' ने भारत के अमीर हस्तियों की नई लिस्ट जारी की है। लिस्ट में गौतम अडानी, मुकेश अंबानी समेत 300 से अधिक अरबपति भारतीयों के नाम शामिल हैं, लेकिन जो सबसे ज्यादा गौर करने वाला नाम इस लिस्ट में है वो एक 21 साल के उद्यमी का है- कैवल्य वोहरा, जिन्होंने साल 2021 में Zepto की शुरुआत की थी।

‘हुरुन इंडिया’ ने भारत के अमीर हस्तियों की नई लिस्ट जारी की है। लिस्ट में वैसे तो गौतम अडानी, मुकेश अंबानी समेत 300 से अधिक अरबपति भारतीयों के नाम शामिल हैं, लेकिन जो सबसे ज्यादा गौर करने वाला नाम इस लिस्ट में है वो एक 21 साल के उद्यमी का है- Zepto के संस्थापक कैवल्य वोहरा। रिपोर्ट के मुताबिक 21 वर्षीय कैवल्य की कुल संपत्ति तकरीबन 3600 करोड़ रुपए की है। वहीं दूसरे नंबर के कम उम्र वाले युवा उन्हीं के साथी आदित पालिचा हैं। पालिचा के पास 4300 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

दोनों दोस्तों ने कोविड महामारी के दौरान आवश्यक वस्तुओं की जल्द और संपर्क रहित डिलीवरी की बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए 2021 में Zepto की शुरुआत की। इसके बाद मात्र 19 साल की उम्र से कैवल्य वोहरा ने वेल्थ-हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, तब से हर साल वह इस सूची में शामिल होते रहे हैं।

कैवल्य के बारे में मौजूदा जानकारी बताती है कि उन्होंने दुबाई कॉलेज से स्कूली पढ़ाई पूरी की। इसके बाद स्टैनफोर्ड में कंप्यूटर साइंस प्रोग्राम में एडमिशन लिया। वहीं उनकी मुलाकात आदित से हुई और दोनों ने पढ़ाई छोड़कर जेप्टो कंपनी की शुरुआत की।

कंपनी के भारत में स्विगी, इंस्टामार्ट, जोमैटो जैसे कई प्रतिद्वंद्वी है लेकिन फिर भी ये कंपनी उन्हें बरामबर टक्कर देती है। वहीं इसके संस्थापकों का कंपनी को मार्केट के हिसाब से उत्कृष्ट बनाने का प्रयास और भी ज्यादा लोगों को इस कंपनी की ओर आकर्षित करता है।

और भी युवा है लिस्ट में शामिल

इस लिस्ट में भारत पे वाले शाश्वत नकरानी का भी नाम है जिनकी उम्र मात्र 26 साल है और उनकी संपत्ति 1300 करोड़ रुपए। इसी तरह अलख पांडे का नाम भी इस लिस्ट में है उनके पास 4500 करोड़ की संपत्ति है, ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल जिनके पास 4500 करोड़ की संपत्ति है वो भी युवा उद्यमियों में आते हैं। लेकिन सबसे कम उम्र की बात करें तो वो कैवल्य वोहरा की ही है।

Zepto कंपनी की बढ़ रही वैल्यूएशन

उनकी कंपनी जेप्टो इसी मकसद से अस्तित्व में लाई गई थी कि कोरोना के बाद जब हर कोई बाहर निकलने से हिचकता था तब इस कंपनी ने 10 मिनट के भीतर घरों पर सब्जी और जरूरी सामान भेजने शुरू किए। इसके बाद इसकी बाजार में वैल्यू बढ़ती गई। आज ये कंपनी देश के विभिन्न इलाकों में सामान पहुँचाने का काम कर रही है। 1000 से ज्यादा इनके पास वर्कफोर्स है और 5000 से ज्यादा प्रोडक्ट से साइट डिलिवर करवाते हैं।

जेप्टो आज और भी ज्यादा चर्चा में है। खबरें बताती हैं कि डिलीवरी ऐप जेप्टो की वैल्यूएशन 40% बढ़कर 5 बिलियन डॉलर (₹41,931 करोड़) हो गई है। कंपनी ने बताया कि इस फंडिंग राउंड में कंपनी ने 340 मिलियन डॉलर (₹2,851 करोड़) जुटाए हैं। पिछले महीने (जून ) प्राइमरी फंडिंग राउंड में 3.6 बिलियन डॉलर (₹30,190 करोड़) की वैल्यूएशन पर 665 मिलियन डॉलर यानी ₹5,577 करोड़ का फंड जुटाया था। ये कंपनी भारत की सबसे तेजी से बढ़ती कंज्यूमर इंटरनेट कंपनियों में से एक है।

मुंबई में रहते हैं सबसे ज्यादा अरबपति

वहीं जिस जगह से इस कंपनी की शुरुआत हुई है वो जगह भी अमीरों वाली इस लिस्ट में पीछे नहीं है। हम बात कर रहे हैं मुंबई की है। मुंबई में इतने अरबपति हैं कि हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 के अनुसार, मुंबई ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन में अरबपतियों की संख्या में 25% की गिरावट आई है, वहीं भारत में इनकी संख्या में 29% की वृद्धि हुई है। पहले वहाँ की राजधानी शहर बीजिंग में सबसे ज्यादा अरबपति रहते थे पर अब भारत के मुंबई में हैं। लिस्ट के मुताबिक एशिया के 25% अरबपतियों का घर मुंबई में है। इसी के साथ भारत में अरबपतियों की संख्या रिकॉर्ड 334 तक पहुँच गई है। बताया जा रहा है कि भारत को हर पाँचवे दिन एक नया अरबपति मिला और पिछले साल के मुकाबले देश में 75 नए अरबपति जुड़े। लिस्ट में भी 142 नए बिलेनियर शामिल हुए, जो रियल एस्टेट, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन बिजनेस से जुड़े हैं।

क्या है हुरुन लिस्ट

बता दें कि हुरुन इंडिया की यह लिस्ट, जिसमें भारतीय उद्यमियों का नाम प्रकाशित हुआ है वो अपनी सूची और रिसर्च से भारत में आंत्र्प्रन्योरशिप को बढ़ावा देने पर कार्य करती है। भारत में इसकी लीडरशिप ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक पास अनस रहमान जुनैद के हाथ में है। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर भी हुरुन की रिपोर्ट अमीरों की सूची के बारे में बताती है। ये अपनी रिपोर्ट भारत के अलावा, चीन, फ्रांस, यूके, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, जापान, कनाडा और लक्जमबर्ग में जारी करती है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘हिमाचल प्रदेश में हथियार लेकर मुस्लिमों के नरसंहार को निकले हिन्दू’: जानिए उस वीडियो का सच जिसके जरिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बताया जा रहा...

गुलाम अब्दुल कादिर इलाहाबादी ने लिखा, "हिमाचल प्रदेश में शिमला में मस्जिद शहीद करने के लिए हथियार लेकर निकलना एक गंभीर और खतरनाक कदम है।"

इस्लामी कट्टरपंथियों की हिंसा से तंग आए बांग्लादेशी हिंदू, ढाका सहित कई शहरों के हाईवे किए जाम: लगा रहे न्याय और सुरक्षा की गुहार

हिंदू समुदाय का कहना है कि उनकी धार्मिक पहचान और आजीविका को इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -